ब्लाक सिमगा से प्रकाश पाल की खबर
सिमगा:- सिमगा ब्लाक के हथबंद धान संग्रहण केन्द्र के कामगारों ने संतोष यदु शिवसेना के नाम जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद को ज्ञापन सौंपकर सही वेतन दिलाने हड़ताल में सहयोग के करने सहायता मांगी। कामगारों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि हम समस्त कामगार विगत छ: बर्षो से धान संग्रहण केन्द्र में कार्य कर रहे हैं। जिसमें हमें सुबह 8:30 से 6:30 बजे तक 10 घंटे काम लिया जाता है जिसमें हमें ठेकेदार के माध्यम से 250 रुपए प्रतिदिन के दर से दैनिक वेतन दिया जाता है। जबकि अन्य जिले के संग्रहण केन्द्र में कार्यरत मजदूरों को 300 रु से अधिक मजदूरी दिया जाता है। हमसे माह में 26 दिन काम लिया जाता है।हमें भी अन्य जिले संग्रहण केन्द्र अनुसार माह के 26 दिन के वेतन के साथ निर्धारित कलेक्टर दर के अनुसार अर्द्धकुशल/अकुशल कर्मचारी के रूप में वेतन भुगतान किया जावे साथ ही पी एफ की सुविधा दिया जाए। मांग को लेकर आज ही से काम बंद कर हड़ताल हम लोगों द्वारा किया जा रहा है। जिसमें शिवसेना से सहायता मांगे हैं। ज्ञापन सौंपते समय चिन्ना राव , दीपक वर्मा , संतोष कुर्रे , तरुण वर्मा , किर्तन जायसवाल , अन्नू घृतकर , हितेंद्र कुर्रे , ओमप्रकाश साहू , नकुलराम ध्रुव , बसंत आडिल , डागेश्वर वर्मा , हेमंत कुमार वर्मा , ललतुराम , पप्पू देवदास , किशन मिर्जा , कुबेर निषाद आदि कामगार उपस्थित थे।
सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309
*सेंट्रल न्यूज इण्डिया से सिमगा ब्लॉक रिपोटर प्रकाश पाल*
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.