हवा चलती है तो बिजली बंद कर दी जाती है ...
अटल ज्योति अघोषित विद्युत कटौती के कारण भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी
एवं कार्यकर्ताओं ने विद्युत कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की
एवं सरकार के प्रति आक्रोश जताया, और इस लचर विद्युत कटौती के लिए विद्युत अधिकारी को चेतावनी देते हुए ज्ञापन सौंपा
एवं तीन दिवस में व्यवस्था सुधारें अन्यथा भाजपा अहिवारा मंडल द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा,
इन दिनों नगर सहित आसपास ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर अघोषित बिजली कटौती की जा रही है,
जो लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है इसे लेकर लोगों में तेजी से आक्रोश बढ़ रहा है,
जिससे लोगों की रात की नींद, दिन का चैन छीन लिया है, मेंटेनेंस पूर्ण होने के बाद भी नगर में आए दिन अघोषित बिजली कटौती कर दी जा रही है,
कारण जानने लोग जब विद्युत मंडल के कार्यालय में फोन लगाते हैं तब फोन रिसीव नहीं किया जाता नगर की विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है,
लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आक्रोश बढ़ रहा है विभागीय अधिकारी कर्मचारी इतने लापरवाह है कि
उन्हें जनता की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं, इधर शाम को बारिश होने की संभावना दिखती है और हवा चलती है तो बिजली बंद कर दी जाती है
यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है, बिजली की लुकाछिपी से त्रस्त होकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधुतअधिकारी को ज्ञापन सौंपा,
इस अवसर पर, नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, सतीश साहू, विद्यानंद कुशवाहा, इंद्रभान पाटिल, गंधर्व, अंशु यादव, अरुण शर्मा,
हरि वर्मा, अभिषेक सिंह, नरेंद्र चौहान, पुष्पा बंदेशी, सरिता वर्मा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे,
यह जानकारी राकेश जसपाल के द्वारा
लुकेश साहू दुर्ग जिला से.....
सुचना:-आपके शहर, गांव या मोहल्ले से सम्बंधित किसी भी प्रकार के विशेष जानकारी, त्यौहार या कोई भी अप्रिय घटना एवं विज्ञापन देने,
इच्छुक व्यक्ति कार्य करने जिला में ब्लाक क्राइम रिपोर्टर की नियुक्ति हेतु
हमारे व्हाट्सएप नंबर 81039-45853 जीमेल lukeshsahu853@gmail.com पर आप मेल एवं कॉल कर सकते हैं



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.