Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 29, 2021

“समाज में लगातार बढ़ रही मीडिया की भूमिका”



अग्रसेन महाविद्यालय में पत्रकारिता तथा योग छात्रों का उन्मुखीकरण
रायपुर : अग्रसेन महाविद्यालय में आज पत्रकारिता तथा योग विभाग के विद्यार्थियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता और योग विद्यार्थियों को उनके विषय में करियर की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही एक स्लाइड-शो के जरिये महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के समस्त प्राध्यापकों का परिचय्र भी प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित रायपुर विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी तथा पेशे से इंजीनियर तेजपाल सिंह हंसपाल ने कहा कि मीडिया की भूमिका समाज में हमेशा से रही हैं। आजादी के आन्दोलन से लेकर आजादी के बाद देश के विकास के हर दौर में मीडिया ने जनता और सरकार के बीच सेतु की भूमिका निभाई। अभी कोरोना के कठिन दौर में भी मीडिया के जरिये ही हम देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबर से परिचित हो पाए। हंसपाल ने अपने लम्बे करियर के अनुभव साझा करते हुए कहा कि इंजीनियर होने के बावजूद उन्हें मीडिया के क्षेत्र में कार्य करना हमेशा ज्यादा पसंद आया। इसके लिए उन्होंने कोटा और भोपाल जाकर बीजे और एमजे की पढाई पूरी की। फिर दिल्ली में छत्तीसगढ़ शासन के लिए जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कुछ वर्षों तक कार्य किया। उन्होंने जे श्वार्ड्स की किताबबड़ी सोच का बड़ा जादूका उदाहरण देते हुए कहा कि सफल लोग अक्सर यह बताते हैं कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना जरुरी होता है। उन्होंने इसे हर क्षेत्र के लिए अनिवार्य बताया। उन्होंने नए विद्यार्थियों से कहा कि आप जीवन में हर तरह के अनुभव को अपने भीतर आत्मसात करें और हर व्यक्ति से कुछ कुछ सीखते रहें। कार्यक्रम के आरम्भ में पत्रकारिता संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. विभाष कुमार झा ने मीडिया क्षेत्र में आने वाली करियर की नई संभावनाओं पर प्रकश डाला और तेजपाल सिंह हंसपाल का परिचय दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की ओर से श्री हंसपाल का शाल और श्रीफल से सम्मान भी किया गया।
इससे पहले योग संकाय के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ डॉली पाण्डेय ने कहा कि अपने जीवन के अच्छी तरह से निरोगी जीवन जीने के लिए शरीर और मन दोनों का स्वस्थ होना जरुरी है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय करना, संकल्प रखना, समय का प्रबंधन करना और विनम्रता रखना सफलता के लिए जरूरी है। योग संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ मंजू सिंह ठाकुर ने कहा कि आज के समय में तमाम तरह की महामारी और अन्य गंभीर बीमारियों को देखते हुए योग का महत्त्व एक बार से स्थापित हो चुका है। इसलिए योग को एक सफल करियर के रूप में अपनाया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के डायरेक्टर डा वी.के. अग्रवाल ने कहा कि आज भी समाज में मीडिया सूचना और जानकारी देने वाला सबसे प्रमुख घटक बन गया है। इस नजरिये से पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए यह एक शानदार करियर भी है। इसमें लगातार विस्तार भी हो रहा है। पहले प्रिंट मिडिया, फिर इलेक्ट्रानिक मीडिया और अब सोशल मीडिया ने पत्रकारिता को नया आयाम दिया है। वहीँ कोरोना के प्रकोप के कारण अब योग का क्षेत्र भी करियर के लिए एक बेहतर विकल्प बन रहा है। आभार प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य डॉ युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि इस क्षेत्र में युवाओं के लिए अवसरों की कोई कमी नहीं है। मीडिया में लगातार हो रहे विस्तार के कारण नए नए करियर के क्षेत्र खुल रहे हैं। वहीँ योग का महत्त्व भी समाज में बढ़ रहा है। कोरोना के कारण लोग अपनी सेहत के प्रति पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं। महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने भी इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों क्षकों को अपनी शुभकामनाएँ दी और आमंत्रित वक्ता को साधुवाद दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad