कोविड के बाद बच्चों की क्रियाशीलता शुरु।
कोविड के विद्यालय के बंद होने से बच्चों के शिक्षा के साथ साथ उनके गतिविधियों पर भी विराम लग गया था।अब विद्यालय के शुरु होने से पढ़ाई लिखाई के साथ साथ क्रियाशीलता भी शुरु हो गया है।गुरुकुल विद्यालय सुकुल पारा मे बच्चों ने बहुत सुंदर कलाकारी कर विभिन्न प्रकार के मॉडल और चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें देशभक्ति,प्रकृती प्रेम, और वैज्ञानिक विचार का रुप दिखाया।शिक्षिका चांदिनी देवांगन के मार्गदर्शन और नेतृत्व में
गितेश्वरि,आदित्य,राजवीर,निहारीका,चित्राणी,भुमिका,तमन्ना,खिलेश्वरि कृति, सृस्टि,दीपक,नीलम,पलक ,अरुण, भौमिक,आंचल,धनश्री,अंश,अमित, करिश्मा,विक्की,राशि,इच्छा,हिमांशी,खुशबु , दिलश्वर,सानिध्य,निशिका,नेहा, ओंकार ,क्षितिजा ने भाग लिया।कोविड के बाद विद्यार्थियों की यह पहली गतिविधि जिसमे बच्चों का उत्साह ,मेहनत और कुछ कर दिखाने का जोश दिखा। विद्यालय प्रभारी मेघा दीवान और प्राचार्या संयुक्ता सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत करने की बात कर उनका उत्साह वर्धन किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.