बालोद
सी एन आई न्यूज
बालोद:- ग्राम पंचायत परसोदा (झलमला) में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को पांव के पैरी लोक कलामंच के सदस्यों द्वारा तीज मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। तीज मिलन समारोह के मुख्य अतिथि मनोहर सिन्हा (पूर्व जनपद सदस्य) व अध्यक्षता डा. बिसम्भर सिंह सिन्हा (जिलाध्यक्ष सिन्हा समाज बालोद), विशेष अतिथि लखन लाल साहू, चंदु लाल साहू, शिवा राम, विष्णु राम साहू, होमन लाल सोरि उपस्थित रहे हैं। कार्यक्रम मे महिलाओं के लिए आलू दौड़, मेंहदी, गोली चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, मटका फोड़, रस्साकशी, जलेबी दौड़, सुई धागा, फोटो मे बिंदी, रिले रेस आदि प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। जिसमें निर्णायक के रूप में रोमन विश्वकर्मा, छगन सोनताज, सनत साहू व डोमेद्र साहू रहे तथा रात्रिकालीन मनमोहना रामधुनी मंडली सोहतरा का आयोजन हुआ। उक्त कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्य वासुदेव, धनुष, हेमशंकर, विवेक, तुषार, ऋषि कौशिक, नारायण, रिखि राम, धनंजय, भीमा, विजय, प्रेमशंकर, कु कामिनी, दुलेश्वरी, रूपा, मीनू, रेणुका, विमल, कस्तूब, केवल साहू के साथ अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.