मोंगरी मे दो युवक की जहर खाने से मौत एक ने बताया कर्ज की वजह दो दुसरा मृतक अपनी भाभी की शाली से करना चाहता था शादी
गुण्डरदेही । थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोगरी में शुक्रवार 10 सितंबर को एक युवक ने जहर सेवन कर जान दे दी इनके एक दिन पहले गुरूवार को इसी गांव के 27 वर्षीय युवक ने जहर सेवन कर अपनी जान दे दी मिली जानकारी के अनुसार मृतक दानीराम ठाकुर पिता कुमार ठाकुर उम्र 21 वर्ष जो ट्रक में हेमाली का काम करता था वजह पूछने पर बताया कि वह अपनी भाभी की बहन से शादी करना चाहता है जिसे घरवाले द्वारा मना करने पर युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाते हुए घर मे ही जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली इसी प्रकार गांव के ही दुसरा व्यक्ति दुष्यंत साहू पिता जगदीश साहू उम्र 27 वर्ष मोंगरी ने कर्ज से परेशान बताया था जो दवाई छिड़कने के बहाने खेत जाकर कीटनाशक का सेवन कर लिया ज्ञात हो कि 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के रूप में मनाया जाता है वही प्रदेश में भी 6 से 11 सितंबर तक आत्महत्या रोकथाम सप्ताह मनाया जा रहा है आत्महत्या रोकथाम दिवस के दिन ही इन दोनो युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए आत्महत्या कर लिया 24 घंटे के भीतर ही दो घटना से गांव को झकझोर कर रख दिया है शासन प्रशासन द्वारा जिले के सभी पीएसी के डॉक्टरों को नेशनल इंस्टीट्यूट आफ मेंटल हेल्थ एवं न्यूरोसाइंस द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर ट्रेनिंग भी दी जा रही है बावजूद क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार होना चिंता का विषय है इसी तरह पुलिस विभाग द्वारा भी समय-समय पर कार्यशाला आयोजित कर समुदाय को यह समझाने की कोशिश की जाती है कि जिंदगी अनमोल है इसकी हिफाजत करना सीखें मानसिक विकारों का उपचार संभव है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.