Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, September 13, 2021

बघर्रा जलाशय मे जगह जगह शिपेज होने से बांध फूटने की संभावना से आस पास के किसानो को जनधन की हानि होने की खतरा।

 मुंगेली 

मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट 7898330621


खबर है मुंगेली जिला के लोरमी क्षेत्र स्थित वन परिक्षेत्र बघर्रा जलाशय का जहाँ पर वन ग्राम बघर्रा स्थित ग्रामीणों  चंन्दमणी साहू व जागुराम साहू से मिली जानकारी के अनुसार - चंन्दमणी साहू का कहना है कि यह बांध लगभग 40-42 वर्षा  पुराना बांध है इस बांध से चार गांव को कृषि कार्य हेतु पानी मिलता है जैसे - बघर्रा, बघनीभावर, कोषाबाड़ी, कंचनपुर , कोदवा महंत , आदि इस बांध से लगभग 900-1200  एकड़ जमीन को सिचाई कार्य हेतु पानी का उपयोग किया जाता है,सत्र 2020-21 में 1 करोड़ 35 लाख रूपये इस बघर्रा बांध के मरम्मत के लिए पैसा आया था , और उस पैसे से बांध का नहर विभाग लोरमी द्वारा रिपेयरिंग करवाया गया, जिसके बाद भी इस साल के कम वर्षा में भी बांध में 10 से 11 जगह सीपेज हो गया है और पानी बाहर भाग रहा है जिसके विषय में हमारे द्वारा बांध देखरेख करने वाले चौकीदार भारत लाल कश्यप को सूचना  दे दिया गया है

 जग्गू राम साहू कहना है कि बघर्रा जलाशय से नहर निकला है जिसके लाइनिंग के लिए लगभग तीन करोड़ रुपए आया था और या 3 करोड में 2 किलोमीटर तक लाइनिंग होना था, लेकिन तीन करोड़ पैसा को ठेकेदार और नहर विभाग के अधिकारियों के मिलीभगत से पुरा पैसा निकाल लिया गया है और अभी तक नहर पुरा 2 किलोमीटर लाइनिंग नहीं हुआ है हुआ है तो लगभग 1 किलोमीटर के आसपास ही लाइनिंग हुआ है  क्योंकि मैं खुद नहर में काम करने के लिए जाता  था इसलिए इसके बारे में मुझे पता है कहकर जग्गू साहू के द्वारा बताया गया।

बघर्रा बांध के चौकीदार भरतलाल कश्यप द्वारा बताया गया कि इस बांध का गर्मी सीजन में एक चैन पत्थर को हटाकर उसमें गिला मिट्टी डाले थे उसके बाद रिपेयरिंग किया गया था और फिर पत्थर को डाले थे लेकिन इस साल कम वर्षा हुआ है फिर भी 10 से 11 जगह सीपेज हो गया है जिससे बांध को बहुत नुकसान (क्षतिग्रस्त) भी हो सकता है जिससे आसपास के किसानों को बहुत मात्रा में नुकसान होगा, इसके विषय में मैं अपने इंजीनियर और टाइम कीपर को भी बता चुका हूं लेकिन उनके द्वारा मुझे कहा जाता है कि नहर के  गेट को खोल दो थोड़ा - थोड़ा  पानी निकलता रहे करके मुझे कहा जाता है भरतलाल कश्यप के द्वारा कहकर बताया गया ,

बघनीभावर सरपंच  प्रतिनिधि रामनाथ साहू  का कहना है कि  सन 1999 में बघर्रा  बांध का काम पूर्ण हुआ है जिसके बाद किसानों को लगातार सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है किसी प्रकार के कोई परेशानी नहीं हो रहा है लेकिन सत्र 2020- 21 में बांध मरम्मत के लिए 1 करोड़ 35 लाख रुपया आया था , और नहर लाईनिंग के लिए 3 करोड़ रूपये आया था जिसको ठेकेदार और नहर विभाग के अधिकारियों के  मिलीभगत से पूरा पैसा निकाल कर खा लिया गया है और जिस समय नहर और बांध में काम चल रहा था हमारे वन ग्राम पंचायत बघनीभावर के सरपंच व पंच  सभी के द्वारा नहर विभाग के इंजीनियर को गलत काम हो रहा है जैसे सिरमेंट कम मात्रा में डालना जा रहा था, लाल गिट्टी का उपयोग किया जा रहा था, मिट्टी दार रेता का उपयोग किया जा रहा था, इसी के संबंध में सरपंच और ग्रामीणों के द्वारा इंजीनियर और ठेकेदार को जानकारी दिया गया था जिसके बाद हमें इंजीनियर और ठेकेदार दोनों के द्वारा इस काम में पंचायत का कोई काम नहीं है आप लोग सरकारी काम में दखलअंदाजी मत करो कहकर उस समय हमें बोल दिया गया, लेकिन आज बांध में 10 से 11 जगह छेद हो चुका है जिससे किसानों के जन -धन होने की खतरा है  इसलिए मैं शासन से निवेदन करता हूं कि इस बांध को अच्छे से मरम्मत करवाया जाए कहकर सरपंच प्रतिनिधि के द्वारा कहां गया,

लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि खबर के प्रकाशन उपरांत उच्च अधिकारियों के द्वारा इस बांध के लिए क्या किया जाता है और भ्रष्ट अधिकारियों के ऊपर किस तरह का कार्यवाही किया जाता है यह आगामी दिनों में देखने वाली बात होगी ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad