Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 29, 2021

मृतक सरोज निषाद के आरोपियों की गिरफ्तारी पर सरपंच संघ वनांचल साल्हेवारा पहुंचे विधायक दरबार ।

 मृतक सरोज निषाद के आरोपियों की गिरफ्तारी पर सरपंच संघ वनांचल साल्हेवारा  पहुंचे विधायक दरबार ।



सी एन आई साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट ।


संवाददाता -- विगत 18 सितंबर को भाजीडोंगरी के युवा मृतक सरोज निषाद ने सुसाइड नोट में दो सटटा खाईवालों का नाम लिखकर फांसी लगा लिया था ।

  जिसकी मर्ग कायम कर साल्हेवारा पुलिस विवेचना कर रही है ।जिन दो सटटा खाईवालों का नाम लिखा था सोनु खान आशमीर खान सरोज निषाद के आत्म हत्या के दिन से फरार हो गये हैं ।

  जिससे वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा में भारी आक्रोश का माहोल बन गया है ।कुछ दिन पहले साल्हेवारा बस स्टैंड पर आरोपियों की फ्लैक्स बैनर को कुछ लोगों ने जला भी दिया था तथा अपराधियों को पकड़ने नारे बाजी कर मोर्चा खोल दिया गया था । आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर शासन को पांच दिवस का अल्टीमेटम भी एस डी एम एस डी ओ पी को दिया गया था ।

  पांच दिवस के भीतर आरोपियों को पुलिस नही पकड़ती है तो उग्र आन्दोलन एवं चक्का जाम की चेतावनी भी दिये थे ।जिस पर वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा के सरपंच प्रतिनिधि बैठक कर विधायक युवराज देवव्रत सिंह से मुलाकात कर समय पर आरोपियों की गिरफ्तारी के निवेदन किये है ।

  विधायक युवराज देवव्रत सिंह ने संबंधित पुलिस अधिकारी को जल्द से जल्द पकड़ने की बात कही है अपराधियों को 30 सितंबर तक पकड़े या तो उन्हें सरेंडर करने उनके माता-पिता को बोले जो वैधानिक कार्यवाही है तत्परता दिखाते हुए जेल दाखिल करें ।

   जिससे 2 अक्टुबर के पहले गिरफ्तार किया जा सके वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा में शांती ब्यवस्था बनी रहे ।एस डी ओ पी अनुराग झा ने विधायक युवराज देवव्रत सिंह को आश्वस्त किया है कि जल्दी ही अपराधी सलाखों के पीछे होगे । 

  विधायक महोदय से मिलकर सरपंच संघ वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा के सभी सरपंच प्रतिनिधि 2 अक्टुबर को होने वाले चक्का जाम आंदोलन पर फिल हाल विराम लगा दिये है मृतक परिवार को शासन से सहयोग दिलाने भी आश्वासन दिये है ।

  वनांचल साल्हेवारा से मिलने गये चन्द्रभूषण यदु के नेतृत्व में सरपंच ग्राम पंचायत कोपरो से दिनेश बोरकर सरपंच प्रतिनिधि बारेलाल भाजी डोंगरी ,सरपंच दिनेश साहु कोसमर्रा ,सरपंच प्रतिनिधि डोमार सिंह मेरावी खादी ,सरपंच संतोष नामदेव ,सरपंच ग्राम पंचायत नचनिया अशवन धुर्वे सरपंच सरई पतेरा बिंदिया भारती ,आदी जनप्रतिनिधियों ने मुलाकत की

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad