किलेपार व खुटेरी मे तीजा मनाने आई महिलाओ को करूभात का सामुहिक भोजन कराया , समिति द्वारा खेल प्रतियोगिता मे महिलाओ ने लिया हिस्सा विजेता महिला हुए पुरस्कृत
गुण्डरदेही । ब्लॉक के ग्राम पंचायत किलेपार , खुटेरी भट व परना मे तीज मनाने मायके आई महिलाओ को सामुहिक रूप से बुधवार रात को करूभात का सामुहिक भोजन कराया गया दूसरे दिन गुरुवार की सुबह से महिलाओ ने पूजा अर्चना के बाद निर्जला उपवास शुरू की दिनभर सिंगार व पूजा की तैयारी के बाद रात को भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा कर शुक्रवार को सुबह फिर पूजा के बाद भोजन कर व्रत तोड़ेंगी समिति द्वारा गांव मे तीजहारिन महिलाओ के लिए विशेष रूप से जलेबी दौड़ रस्सी खींच मटका फोड़ कुर्सी दौड़ आदि खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था विजेता महिलाओ को समिति द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया । किलेपार मे नव युवक मित्र मंडल की ओर से 4 सौ महिलाओ को भोजन कराया गया इसी प्रकार ग्राम परना मे 6 सौ व खुटेरी (भट) मे तीज मिलन आयोजन समिति द्वारा 7 सौ महिलाओ को भोजन कराया जहां सभी को उपहार मे रूमाल भेट किया गया नव युवक मित्र मंडल किलेपार के पदाधिकारी डां यशवंत साहू परमानंद साहू राजेश्वर साहू पंचु साहू शिक्षक पितेश्वर साहू शत्रुहन साहू डिलेश्वर साहू तेजराम साहू तिलक साहू हरीराम यादव आदि सदस्यो का सहयोग रहा खुटेरी भट मे यशंवत यदु संजय अंगारे दिलाप यादव मुलचंद चापरिया टोमन लाल साहू लक्ष्मीकांत साहू गौतम रंगारी का विशेष योगदान रहा
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.