समाज में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले व्यक्तित्व को सम्मानित ...
जिला साहू संघ, दुर्ग और तहसील साहू संघ, दुर्ग (ग्रामीण) के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रथम अध्यक्ष समाज रत्न स्व. दाऊ उत्तम साव के पुण्यतिथि
दिनॉंक 14/09/2021 को"दाऊ उत्तम साव पुण्य संस्मरण दिवस एवं स्मृति सम्मान समारोह"आयोजित किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू की अध्यक्षता
एवं गृह, लोक निर्माण मंत्री छ.ग. शासन एवं छग प्रदेश साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू
अति विशिष्ट आतिथ्य, कृषि ऊपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू , नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र साहू के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होगी ।
उक्त गरिमामयी कार्यक्रम में हमारे समाज के महान विभूति/समाज रत्न स्व.दाऊ उत्तम साव, स्व. पतिराम साव, स्व. डॉ. मनराखन लाल साहू,
स्व.दाऊ रामचरण साहू, स्व. ताराचंद साहू एवं स्व. दाऊ त्रिलोचन साहू स्मृति सम्मान से समाज में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले व्यक्तित्व को सम्मानित किया जायेगा
कार्यक्रम स्थल- शासकीय महाविद्यालय मैदान नगर पंचायत,उतई
तहसील व जिला- दुर्ग , समय- प्रातः 11:00 बजे से
लुकेश साहू दुर्ग जिला से.....
सुचना:-आपके शहर, गांव या मोहल्ले से सम्बंधित किसी भी प्रकार के विशेष जानकारी, त्यौहार या कोई भी अप्रिय घटना एवं विज्ञापन देने,
इच्छुक व्यक्ति कार्य करने जिला में ब्लाक क्राइम रिपोर्टर की नियुक्ति हेतु
हमारे व्हाट्सएप नंबर 81039-45853 जीमेल lukeshsahu853@gmail.com पर आप मेल एवं कॉल कर सकते हैं




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.