अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
गांधीनगर - स्थानीय कमलम कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक दल की बैठक में पाटीदार समाज के नेता और घाटलोडिया सीट से मौजूदा विधायक भूपेंद्र पटेल (55 वर्षीय) के नाम पर गुजरात के नये सीएम की मुहर लगी है। भाजपा के इस कदम के पीछे अगले वर्ष होने वाले चुनाव में गुजरात के सशक्त पाटीदार समाज को साथ जोड़ने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा विधायक दल की बैठक में केन्द्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर , प्रहलाद जोशी और पार्टी महासचिव तरूण चुग भी मौजूद रहे। पूर्व सीएम विजय रूपाणी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा , जिस पर सभी विधायकों की सहमति पश्चात केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने उनके नाम का ऐलान किया। वे अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (एमसी) के पूर्व अध्यक्ष हैं , और अहमदाबाद अर्बन डिवेलपमेंट अथॉरिटी (एयूडीए) के चेयरमैन भी रह चुके हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटले का कारीबी भी माना जाता है , आनंदीबेन पटले भी घाटलोडिया सीट से चुनाव लड़ती थीं। भूपेंद्र पटेल वर्ष 2017 में कांग्रेस के शशिकांत पटेल को गुजरात में सबसे ज्यादा यानि एक लाख सत्रह हजार वोटो से हराकर पहली बार विधायक बने और पहले ही कार्यकाल में मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। हालांकि विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के नाम को लेकर कई नेताओं की चर्चा थी लेकिन सियासी उठापटक के बीच भाजपा आलाकमान ने एक बार फिर चौंकाते हुये बिना रेस के गुमनाम चेहरे और विधायक दल की बैठक में सबसे पीछे बैठे भूपेंद्र पटेल को नया मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया। भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद भूपेंद्र पटेल देर शाम राज्यपाल से मिलने गांधीनगर में राजभवन पहुंचे , वे कल सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.