बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा
बेलगहना।छतौना के सतनाला पुल में बाढ़ के चलते फंसे लोगों को बेलगहना प्रेस क्लब ने सूखा नाश्ता वितरण किया।पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश से बिलासपुर से पेंड्रा टूट गया था। बाढ़ के कारण पुल के दोनों ओर गाडियों की कतार लगी थी जिसमे सैकड़ो लोग फंसे हुए थे।
प्राप्त सूचना के अनुसार केंदा मार्ग स्थित सतनाला पुल में पानी देर रात तक खतरे के निशान के ऊपर से बह रहा था।जिसके कारण पुल के दोनों ओर गाड़ियों की लाइन लग गई थी।और आस-पास कुछ खाने को भी उपलब्ध नही था।जब इस बात की जानकारी प्रेस क्लब बेलगहना के अध्यक्ष एवं सदस्यों को हुई तो उन्होंने तत्काल उनके लिए मिक्सचर और बिस्किट की व्यवस्था करवाई और सदस्यों के साथ वितरण करने पहुंच गए। छतौना पुल के पास खड़ी लगभग 50 गाड़ियों में सवार लोगों को सूखा नाश्ता वितरण किया गया।
इस कार्य मे स्थानीय जन प्रतिनिधि प्रभात पांडेय,कांग्रेस जिला महामंत्री गणेश कश्यप व सीटू केशरवानी का विशेष सहयोग मिला।प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, उपाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, सचिव इमरान खान व नंद कुमार ध्रुव उपस्थित थे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.