बिलासपुर सुरेंद्र विक्की मिश्रा
धार्मिक सौहार्द को ठेस पहुंचाने व संविधान को जला देने जैसे अभद्र टिप्पणी का है मामला
ज्ञात हो कि कुछ दिनों से यूट्यूब में अरुण पन्नालाल व गुरविन्दर चड्ढा के कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें वह धर्मांतरण संबंधित टिप्पणी करते हुए व संविधान के विरुद्ध टिप्पणी करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं जिसके खिलाफ आज बेलगहना में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप के नेतृत्व में एफआईआर दर्ज करने चौकी प्रभारी बेलगहना को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप के साथ भाजपा मंडल महामंत्री विश्वनाथ पटेल, किसान मोर्चा महामंत्री रुद्र अग्रवाल, पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव, प्रभात पाण्डेय, विजय केशरवानी,दिलहरण श्रीवास, रमेश राठौर,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्रदीप साहू, उपाध्यक्ष शिवेंद्र शुक्ला, महामंत्री राम प्रताप सिंह रावेंद्र तिवारी आदि सदस्य उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.