टीकाकरण से कोई वंचित ना हो इसलिए गांव गांव में लगाया जा रहा शिविर मोहारा जेवरतला व कोसागोंदी के ग्रामीणो को लगाया कोविड का टीका
गुण्डरदेही । स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुवार को ग्राम मोहारा जेवरतला व कोसागोंदी मे शिविर लगाकर ग्रामीणो को कोविड का टीका लगाया जहां ग्रामीणो ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया ग्राम मोहारा मे कोविडशील्ड का 100 डोज सतमरा मे 100 डोज व जेवरतला मे 90 डोज कोविडशील्ड लगा इसी प्रकार अरमरीकला वैक्सीनेशन सेंटर मे 40 डोज कोवैक्सीन व 100 डोज कोविडशील्ड लगाया गया जहां पिकरीपार कुम्हली सियनमरा व तिलखैरी के ग्रामीण टीकाकरण करवाने पहुंचे थे । स्वास्थ विभाग की टीम के साथ सेवा है दल नायक प्रताप सिंह ने आसपास के ग्रामीणो से अपील करते हुए कहा कि अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगाए साथ ही दुसरो को भी टीका लगाने प्रेरित करे यह टीका पुरी तरह सुरक्षित है उन्होंने आगे कहा कि लोग अब स्वतः टीका लगाने आगे आ रहे है आम जनता की उत्सुकता देखकर लग रहा कि आने वाले समय मे हम सब मिलकर कोरोना को हराएगे अरमरीकला में वैक्सीनेटर दीपिका सिन्हा वेरिफायर सीताराम सतमरा में वैक्सीनेटर उषा मंडावी वेरीफायर चंद्रशेखर यादव जेवरतला में वैक्सीनेटर नंदनी व वेरिफायर भुवन लाल आरएचओ एवन्त कुमार साहू मोहारा में वैक्सीनेटर खिलेश्वरी वेरिफायर राजेन्द्र यादव मितानिन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री गन्धर्व पुष्पा नीतू अश्वनी माहेश्वरी सविता जोहनी राजेश्वरी खुशबू सरस्वती के आलावा रासेयो स्वयंसेवक नरेन्द्र साहू टेकराम योगिता तनु गरिमा चांदनी फलेश्वरी मेमिन प्रिया घनश्याम व भारती का विशेष सहयोग रहा
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.