अस्पताल में स्थापित आक्सीजन प्लांट का मुआयना किया...
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे आज सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में बीते दिनों अपग्रेडेशन के लिए और तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए मुकम्मल तैयारियों के लिए विशेष निर्देश दिये गये थे।
इनकी प्रगति जानने कलेक्टर यहाँ पहुँचे। यहाँ आक्सीजन प्लांट पूरी तरह तैयार कर दिया गया है तथा रिनोवेशन कार्य भी प्रगति पर है। यहाँ आइसोलेशन वार्ड भी स्थापित किया जाना है।
कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन से ओपीडी के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सुपेला अस्पताल भिलाई के सबसे सघन इलाके में है और सबसे ज्यादा ओपीडी यहाँ आती है।
इसे देखते हुए यहाँ व्यवस्था की विशेष मानिटरिंग करने के निर्देश उन्होंने दिये। उन्होंने कहा कि ओपीडी के मुताबिक स्टाफ एवं चिकित्सकों की जरूरत के लिए समीक्षा करते रहें। किसी भी विशेष जरूरत के लिए जानकारी दें।
इसके लिए डीएमएफ आदि मदों से स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन की सबसे बुनियादी प्राथमिकताओं में से हैं
लोगों से फीडबैक लेकर इसे बेहतर करने की दिशा में निरंतर कार्य करेंगे। यहां उन्होंने अस्पताल में चल रहे उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया।
इन कार्याे को निर्धारित मापदंड के अनुसार कराये जाने के साथ ही नियमित अंतराल में साफ-सफाई पर ध्यान देने कहा। कलेक्टर ने उनके आगमन के दौरान अस्पताल में हो रही साफ-सफाई पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह कार्य सुबह हो जाना चाहिए।
उन्होंने फाल सिलिंग का निर्माणाधीन कार्य देखा और इस पर असंतोष जाहिर कर पूरी गुणवत्ता के साथ यह कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में बनने जा रहे नवीन आइसोलेशन वार्ड के लिए चिन्हांकित स्थल भी देखा।
आइसोलेशन वार्ड में जरूरी सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने अस्पताल में स्थापित आक्सीजन प्लांट को भी देखा। उन्होंने इसे आक्सीजन के लिए जरूरत मन्द लोगों के लिए काफी मददगार साबित होने की बात कही।
लुकेश साहू दुर्ग जिला से.....
सुचना:-आपके शहर, गांव या मोहल्ले से सम्बंधित किसी भी प्रकार के विशेष जानकारी, त्यौहार या कोई भी अप्रिय घटना एवं विज्ञापन देने,
इच्छुक व्यक्ति कार्य करने जिला में ब्लाक क्राइम रिपोर्टर की नियुक्ति हेतु
हमारे व्हाट्सएप नंबर 81039-45853 जीमेल lukeshsahu853@gmail.com पर आप मेल एवं कॉल कर सकते हैं





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.