नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाले आरोपी को रनचिरई पुलिस ने किया गिरफ्तार भाठागांव आर के है आरोपी
गुण्डरदेही । रनचिरई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक लड़की के परिजनो ने 11 सितंबर को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी लड़की घर से बिना बताए कही चली गई है परिजनो ने शंका भी जाहिर की है कि उनकी बेटी को एक लड़के ने बहला-फुसलाकर कही ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर रनचिरई पुलिस ने अपराध कायम कर जांच की गई तो उक्त नाबालिग लड़की को भाठागांव आर निवासी नागेश्वर ठाकुर उर्फ नागेश ठाकुर पिता रामगुलाल ठाकुर उम्र 22 वर्ष के कब्जे से बरामद किया गया नाबालिग लड़की के कथन पर पुलिस ने आरोपी नागेश्वर ठाकुर के खिलाफ अपराध कायम कर जेल भेज दिया गया
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.