Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, September 13, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस से होगा कार्यक्रमों का आरंभ :-कृष्णकांत पवार ( जिला अध्यक्ष )

  मीनू साहू 

सी एन आई न्यूज़ 


भाजपा द्वारा सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक होगा विभिन्न आयोजन

बालोद:-विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद सहित सभी मंडलों में पार्टी द्वारा जिले भर में सेवा और समर्पण कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है जिसको लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक रखी गई जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं  मोर्चा के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे बैठक में प्रदेश नेतृत्व द्वारा पखवाड़े भर की कार्य योजना तैयारी हेतु पदाधिकारी जुटे इस वर्ष प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस और उनके जन सेवक के रूप में कार्यकाल का एक सुखद संयोग हो रहा है भारतीय जन पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा सेवा और समर्पण अभियान 17 सितंबर से 7 अक्टूबर 2021 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा ज्ञात हो कि मोदी जी गुजरात प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री के रूप में 7 अक्टूबर 2021 को लगातार 20 वर्ष का कार्यकाल जनता के आशीर्वाद से पूरा हो रहा है 7 अक्टूबर को गुजरात के मुख्यमंत्री बने तथा 2014 में विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री बने लोकतंत्र में जन नेता के रूप में यह अवसर बहुत ही कम लोगों को प्राप्त होता है यह मोदी जी के निरंतर लोकप्रियता को दर्शाता है जिसको लेकर सेवा के महत्व तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को जन जागृत करने भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार किया गया जिसके अंतर्गत जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए पोस्टकार्ड द्वारा आभार प्रदर्शन, नमो एक सेवा कार्य संकल्प लेना आदि, नदी तालाब की सफाई प्लास्टिक हटाना, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य गतिविधियों के तहत रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर ,टीकाकरण ,सेवा गतिविधियों के तहत अस्पतालों में फल वितरण, दिव्यांगों की सहायता, राशन बैग, प्रचार गतिविधियों के तहत प्रदर्शनी एकत्र हाल मीटिंग सेमिनार, होल्डिंग ,मीडिया गतिविधियों के तहत लेखन पैनल चर्चा आदि सोशल मीडिया गतिविधियों के तहत टेस्टिमोनियल इंफोग्राफिक आदि विभिन्न कार्यक्रमों का जिले में वृहद आयोजन किया जाना है जिसके लिए जिला अभियान गतिविधि प्रभारी जिला संयोजक किशोरी साहू महामंत्री भाजपा जिला बालोद सह संयोजक राकेश यादव उपाध्यक्ष भाजपा जिला बालोद ,सहसंयोजक शरद ठाकुर जिला मंत्री भाजपा जिला बालोद को नियुक्त किया गया है साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों के लिए बूथ स्तर की गतिविधियों के लिए त्रिलोकी साहू जिला उपाध्यक्ष पर्यावरण संबंधी गतिविधि नदी तालाब की सफाई प्लास्टिक हटाना वृक्षारोपण के लिए प्रभारी सुरेंद्र देशमुख  प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यसमिति सदस्य ,स्वास्थ्य गतिविधियां रक्तदान स्वास्थ्य शिविर टीकाकरण के लिए नरेश साहू जिला मंत्री,सेवा गतिविधियां फल वितरण दिव्यांगों की सहायता हेतु संजय दुबे जिला मंत्री प्रचार गतिविधियां प्रदर्शनी सत्र हाल मीटिंग सेमिनार होल्डिंग्स के लिए कमलेश सोनी प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यसमिति सदस्य मीडिया गतिविधियों के लिए जयेश ठाकुर जिला मंत्री सोशल मीडिया गतिविधियों के लिए दानवीर साहू जिला आईटी सेल प्रभारी दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर वृक्षारोपण के लिए जयंती एवं पोस्ट कार्ड हेतु नरेश यदु  जिला उपाध्यक्ष एवं गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान के लिए ठाकुर राम चंद्राकर जिला उपाध्यक्ष को प्रभारी जिले से नियुक्त किया गया इसी तरह मंडलों में भी संयोजक सहसंयोजक के विभिन्न दायित्व सौंप कर कार्यक्रम को सफलआयोजन वृहद स्तर पर करने की कार्य योजना बनी इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पूर्व जिला अध्यक्ष लेख राम साहू, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, राजेंद्र राय, जिला उपाध्यक्ष नरेश यदु, त्रिलोकी साहू ,ठाकुर राम चंद्राकर, राकेश यादव ,जिला मंत्री शरद ठाकुर, संजय मछुआरा प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक शिव धरमगुडे, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ,दुष्यंत सोनवानी, रुपेश सिन्हा, कौशल साहू ,महामंत्री संतोष कौशिक, निरंजन साहू, मोर्चा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा आदित्य पिपरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जितेन्द्र साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा कासिम कुरेशी, आदिवासी मोर्चा विक्रम धुर्वे कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव युवा नेता राजीव शर्मा ,गजेंद्र यादव, दानवीर साहू ,अब्दुल इब्राहिम ,अजेंद्र साहू आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad