नगर में सड़क दुर्घटना को नियंत्रित करने एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के संबंध मे आयोजित बैठक में शामिल हुए नपा अध्यक्ष ।
दल्लीराजहरा :- नगर में लगातार बढ़ रहे सड़क दुर्घटना को नियंत्रित करने एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के संबंध में नगर के बीएसपी रेस्ट हाउस में बैठक आयोजित किया गया।
एसडीएम प्रेमलता चंदेल जी,नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी,नगर पुलिस अधीक्षक संतोष टिर्की जी एवं थाना प्रभारी टीएस पट्टावी जी के उपस्थिति में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से नो-पार्किंग जोन,शहरी यातायात व्यवस्था में आवश्यक सुधार, यातायात नियमों की पालन,अवैध वाहन संचालन को रोकने,सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आवश्यक पहल करने के लिए विस्तृत चर्चा किया गया।।
बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू जी,व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी जी,कोषाध्यक्ष रमेश मित्तल जी,नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष रिखी मसिया जी,उपाध्यक्ष तौसीन खान,क्रांति जैन जी सहित राजहरा व्यापारी संघ व परिवहन संघ के पदाधिकारी एवं शासन-प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.