छत्तीसगढ़
ढाई-ढाई साल का खेल छत्तीसगढ़ में खत्म हो – रमन सिंह
राजनादगांव। क्षेत्रीय विधायक पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा मैं भी सुन रहा हूं। आप भी बता रहे हैं। छत्तीसगढ़ में ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री का खेल खत्म हो। लंबा खिंच गया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन बीती शाम को यहां पत्रकारों से चर्चा में उक्त बातें कहीं।
डॉ. रमन ने कहा एक वर्ष से छत्तीसगढ़ में कोई मुख्यमंंत्री नही है जब सीएम नहीं तो सरकार कैसे चलेगी। स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी ने हमने छह माह में देश के पांच राज्यों के पांच मुख्यमंत्री बदल दिये। पूरा मंत्री मंडल बदल गया। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में जो करना है। शीघ्र करें। जो भी बैठे स्थायी रूप से बैठे।
सी एन आई न्यूज के लिये ब्यूरो रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.