पड़ना लिखना अभियान के तहत महापरीक्षा का आयोजन ।
चिखलाकसा :- केंद्र की परिवर्तित योजना पढ़ना लिखना कार्यक्रम के तहत नवसाक्षरो की शिक्षा का आकलन हेतु एक महा परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर 2021 दिन गुरुवार को जनपद प्राथमिक शाला चिखलाकसा एवं कन्या माध्यमिक शाला चिखलाकसा मे परीक्षा केंद्र प्रभारी प्रधान पाठक को बनाया गया नवसाक्षर महिलाओं एवं पुरुषों के लिए परीक्षा समय 10:00 से 5:00 बजे रखा गया है सुविधानुसार भाग ले सकते हैं ।
शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रभारी प्रधान पाठक श्रीमती सरोज वैश्य सहायक शिक्षक वार्ड प्रभारी श्रीमती रेणुका उईकेश्रीमती मेरली, मैथ्यू स्वयंसेवी शिक्षिका कुमारी काजल घरत हर्षिता धुर्वे वार्डों में घर-घर जाकर शिक्षार्थियों का 30 सितंबर को होने वाली महा परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया जिससे उन्हें जागरूक करते हुए एक महा परीक्षा में सम्मिलित होने की अपील की गई साथ ही ग्राम कोटवार से ग्राम में मुनादी कर इस महा परीक्षा को उत्सव की तरह मनाते हुए नवसाक्षर शिक्षार्थियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को उन्हें परीक्षा केंद्र लाने की अपील की गई
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.