बालाघाट मध्यप्रदेश ।
बिरसा वनपरिक्षेञ अंतर्गत सालेटेकरी वृत के ग्राम मासूलवाडा में अवैध सागौन का लट्ठा पकड़ाया।
विभागीय जानकारी अनुसार उपवनमंडलाधिकारी बैहर के द्वारा जारी सर्च वारंट के तहत बिरसा वनपरिक्षेञ अधिकारी एस पी गोस्वामी के निर्देशन में साले टेकरी डिप्टी रेंजर पंकज रिछारिया के नेतृत्व में रूकदेव सिंह व सुखदेव सिंह पिता सुजान सिंग निवासी मासूलवाडा के घर और खेत की तलाशी लेने पर 13 नग,0.180 सेंटीमीटर सागौन लट्ठा बरामद किया गया।जिनपर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर पीओआर नंबर 2758/02 दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.