सीएन आई. न्यूज़ जिला ब्यूरो सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी रेल विकास समिति द्वारा शिकारा से रामटेक नई रेल लाइन की मांग को लेकर कुरई ,खवासा,मोहगांव में बैठक आयोजित की गई । जिसमें जिलाद रेल विकास समिति सिवनी के मुख्य पदाधिकारियों ने मुख्य बातों से अवगत कराया व बताया कि रेल विकास के द्वार खोल देगी जिससे हमारा क्षेत्र अछूता है रामटेक से शिकारा लाइन की मांग से क्षेत्र ही नही वर्ण पूरे देश को लाभ है व सीधा मार्ग रेल परिवहन के लिए उचित होगा जो उत्तर से दक्षिण भारत को समरूपता प्रदान करेगा।
ऐसे अनेक विषयों में चर्चा उपरांत कुरई नगर में सहयोग के लिए आश्वस्त क्षेत्रीय नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने किया व भविष्य में समिति के साथ हर मोर्चे में आंदोलन सफल बनाने प्रयासरत रहने हेतु कुरई में समिति गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।
तत्पश्चात जिले से पधारे समिति जिलाध्यक्ष श्री घनश्याम सनोडिया ,सचिव श्री भोजराज मदने , संयोजक श्री गोविंद बघेल , श्री मुनिया टांक , सोशल मीडिया प्रभारी श्री सत्यम सूर्यवंशी , सक्रिय सदस्य श्री अंचल चौरसिया , सुश्री रानी बघेल ज ,बिंदु बघेल व अन्य साथियों का स्वागत साधुवाद किया गया।
इस कार्यक्रम में कुरई नगर से व सिवनी रेल विकास समिति के जिला उपाध्यक्ष श्री लोचनसिंह मर्सकोले ने पूर्ण रूपरेखा तैयार की व नगर से सम्मानीय श्री नरसिंगदास अग्रवाल,प्रवीण दीक्षित,शाहिद खान पटेल , राहुल जैसवाल,राकेश सनोडिया,हसीब खान ,शुभम अग्रवाल, देवेंद्र दीक्षित( अध्यक्ष - पत्रकार संघ), अकरम खान , गोविंद गुप्ता,धर्मेंद्र परते,विनोद सिंगजी ,रमेश खंडेलवाल ( पिपरवानी ) व अन्य गणमान्यों की उपस्थिति बनी रही व सभी ने अपने विचारों से अवगत करा समिति के अग्रसर रूप को संजोया।
संघर्षो के साये में ,
मदमस्त जवानी चलती है।
इतिहास उधर मुड़ जाता है,
जिस ओर जवानी चलती है । श्रीलोचन
द्वारा
की पंक्ति से ओजस्वी समापन हुआ ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.