हरितालिका तीज : पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, शिव-पार्वती की पूजा
सिवनी। हरितालिका तीज व्रत पर गुरुवार की सुबह महिलाओं ने स्नान करने के बाद मंदिरों और घरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
इससे जिले के शिवालयों में सुबह महिला श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शाम को महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूजन के लिए फुलहरा स्थलों में पहुंचीं, जिन्हें आकर्षक तरीके से सजाया गया था। फूलों से सजे फुलहरा के नीचे विराजमान भगवान शिव और माता पर्वती की विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। यह सिलसिला देर रात तक चला। महिलाओं ने रात भर भजन -कीर्तन के साथ जागरण भी किया ।कुछ स्थानों पर मुहूर्त के कारण महिलाओं ने दोपहर में ही पूजा-अर्चना कर ली थी विधि विधान से व्रत पूरा किया।
जिले भर में महिलाओं ने की पूजा -अर्चना -जिले मुख्यालय सहित जिले भर में महिलाओं ने हरितालिका तीजा का व्रत रखकर शाम को भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा- अर्चना की ।पर्व को लेकर जिले भर में उत्साह का माहौल रहा ।पूजा -अर्चना के बाद रातभर महिलाओं के भजन -कीर्तन का सिलसिला चलता रहा।
सी एन आई न्यूज़ सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.