कोरोना की आने वाली तीसरी लहर की सभी तैयारियां पूर्ण करें - कलेक्टर
मुरैना 13 सितम्बर 2021/ कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन ने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित सभी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये है कि कोरोना की अगर तीसरी लहर आती है तो उसकी संपूर्ण तैयारी करके रखें। तीसरी लहर आने के समय मुझे यह नहीं बताना की प्लानिंग नहीं कर पाये। समस्त प्लानिंग अभी से करलें।
उन्होंने कहा कि जिले में जो 7 ऑक्सीजन प्लांट लगे हुये है, वह चालू रहना चाहिये। उनके पर्याप्त सिलेण्डर उपलब्ध रहें। ऑक्सीजन पाइप लाइन पलंगों से अटेच रहें। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर अतिरिक्त बैड की व्यवस्था सुनिश्चित करें। लास्ट मिनिट में कोई दिक्कत नहीं आना चाहिये। सभी स्थानों पर बेहत्तर प्लानिंग की व्यवस्था रहे। जनरेटरों की व्यवस्था करके रखें। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. गुप्ता को निर्देश दिये कि अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में 600 बैड वाला अस्पताल बनकर तैयार हो जाये। इसकी तैयारी सुनिश्चित करें।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.