बेलगहना .मेकाहारा रायपुर से गायब मरीज का अब तक पता नहीं
बिलासपुर से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
बेलगहना.:-.बेलगहना का 27 वार्षिय युवक 9 अगस्त को मेकाहारा अस्पताल में एडमिट हुआ मरीज 20 अगस्त 2021 को अचानक कहीं चला गया। कहाँ गया इसकी जानकारी किसी को नहीं। जी हां जोहन कुमार पटेल पिता मोतीलाल पटेल उम्र 27 वर्ष ग्राम पंचायत करहिकछार, विकासखंड कोटा जिला बिलासपुर का निवासी है जो कि अपनी बीमारी के इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल रायपुर में एडमिट हुआ 20 अगस्त को बिना किसी को बताए अस्पताल से चला गया। युवक कहाँ गया इसकी जानकारी न तो अस्पताल प्रबंधन को है न ही परिजनों को परिजनों ने तलाश कर थक जाने पर सिविल लाइन थाना रायपुर में सूचना दर्ज कराई है। साथ ही बेलगहना जनपद प्रभात कुमार पाण्डेय ने युवक के पता बताने वाले को उचित पुरस्कार देने की बात कही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.