*छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी मिले महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय निरुपम से*
बिलासपुर से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
बिलासपुर....महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम से छत्तीसगढ़ के जिला पंचायत सुकमा अध्यक्ष हरीश लखमा,किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सन्दीप शुक्ला,जिला पंचायत सभापति विक्रांत साहू ने सौजन्य मुलाकात के लिए उनके निवास पँहुचे।
श्री निरुपम ने चर्चा के दौरान बताया कि उन्होंने अपने कॉलेज के समय किताब पढ़ी थी जिसमे छत्तीसगढ़ के जगदलपुर का जिक्र था तब से उनके मन मे छत्तीसगढ़ आने की उत्सुकता है और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर जगदलपुर जाने की इच्छा प्रकट की।
मुलाकात के दौरान किसान कांग्रेस अध्यक्ष सन्दीप शुक्ला ने छत्तीसगढ़ के भुपेश बघेल सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के बारे में बताया श्री निरूपम ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी की तारीफ करते हुए उनके किसान हितैषी योजनाओं की सराहना की।
गौरतलब है कि संजय निरुपम 2 बार लोकसभा तथा 2 बार राज्यसभा के सदस्य तथा मुंबई के प्रदेश अध्यक्ष के पद में रह चुके हैं तथा बेबाक वक्ता के रूप में जाने जाते हैं।
कांग्रेस नेता सन्दीप शुक्ला ने बताया कि संजय निरुपम जी जल्द ही छत्तीसगढ़ का भृमण कर यंहा की प्राकृतिक सौंदर्य और संस्कृति को देखने आएंगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.