बिलासपुर : स्व. दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र और चंद्रपुर से दो बार विधायक रहे युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन हो गया। लिवर संबंधी समस्याओं के कारण लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। विगत 2 दिनों से उनकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई थी। उन्हें इलाज के लिए बैंगलुरू ले जाया गया था। जहां आज सुबह 4 बजे उनका निधन हो गया। आज उनके निधन की खबर आते ही जशपुर एवं चंद्रपुर समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।युद्धवीर सींग जूदेव के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी शोक प्रकट किया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा- चंद्रपुर के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन का समाचार दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.