बिजय मजूमदार पखांजुर --------आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई पखांजूर के कार्यकर्ताओं द्वारा विगत कुछ दिन पहले योगेंद्र नगर में जिस प्रकार के शर्मनाक तरीके से महिला की हत्या किया गया उसके विरोध में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक के नाम थाना प्रभारी पखांजूर को सौंपा ज्ञापन विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा पुराना बाजार बस स्टैंड से नारा लगाते हुए थाना तक पहुंचे जहां उन्होंने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा एवं थाना प्रभारी द्वारा या आश्वासन दिया गया है कि दे जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे एवं कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई करेंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रोशन बढ़ई द्वारा कहा गया क्षेत्र की महिला के सुरक्षा का मामला है और योगेंद्र नगर में मिली महिला की लाश पर अब तक कई दिन गुजर जाने के बाद आरोपी बाहर घूम रहा है जिससे क्षेत्र में लोगो मे एक डर सा बना हुआ है। बलात्कार की आशंका भी हो सकती है ऐसे आरोपी को जल्द पकड़ कर कड़ी से कड़ी सज़ा दी जानी चाहिए जिसमें प्रमुख रुप से नगर मंत्री बिक्रम मलिक ,नगर सह मंत्री राहुल सरकार ,रोशन बढ़ाई ,देवा सरकार ,कपिल पांडे गोपेश वमर्ना, हिमांशु विश्वास, देवराज चौकीदार ,तारक विश्वास, रजत मंडल, प्रकाश बढ़ाई ,श्याम हालदार, राजेश पाल ,सुबह समुद्र, राहुल कर, अमृत चड्ढा ,मिंटू बर्मन ,अनूप कायल,शिलादित्य मंडल ,हर कुमार सरकार, राजा, सुमन हालदार ,आलोक ढाली, आदि उपस्थित थे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.