Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 8, 2021

कलेक्टर ने किया अमलडीहा गौठान का निरीक्षण, समूह द्वारा की जा रही सब्जी उत्पादन की प्रशंसा



देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा

बेमेतरा 08 सितम्बर-कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान ने नवागढ़ विकासखण्ड के सुदूरवर्ती ग्राम अमलडीहा का दौरा कर गौठान एवं चारागाह का मुआयना किया साथ ही स्थानीय महिला स्वसहायता समूह द्वारा किये जा रहे सब्जी उत्पादन कार्य की जानकारी ली। कलेक्टर द्वारा अमलडीहा के आदर्श गौठान को गोद लिया गया है। रोशनी महिला स्वसहायता समूह, गौठान को आजीविका से जोड़कर स्वावलंबन की दिशा मे आगे बढ़ रही है। समूह द्वारा हल्दी, अदरक की भी खेती की जा रही है। समूह की महिलाओं ने कलेक्टर को बताया कि सब्जी उत्पादन के साथ-साथ अन्य गतिविधियां गौठान में प्रस्तावित हैं जैसे मत्स्य पालन जिसके लिए तालाब का निर्माण किया जा चुका हैं, मुर्गी पालन जिसे निर्मित तालाब के ऊपर बनाया गया है जिससे कि मुर्गी पालन किया जा सकें, बकरी पालन हेतु गौठान में शेड़ का निर्माण किया जा रहा हैं। फूल एवं दलहन फसलों के खेती की तैयारी की जा रही हैं इसके अलावा भी स्व-सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका के विकास हेतु और भी कार्य योजना बनाई जा रही हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवागढ़ श्री विश्वास राव मस्के एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बी.डी.पटेल, जनपद पंचायत सीईओ नरपत लाल साहू, नायब तहसीलदार नांदघाट जयेश कंवर उपस्थित थे। 



देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad