अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - दहेज के नाम पर मारपीट एवं प्रताड़ित करने वाले आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया थाना नवागढ़ में प्रार्थिया श्रीमति रजनी कश्यप पति रामदुलरवा उम्र 21 साल हीरागढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि उसका पति रामदुलरवा कश्यप पिता चन्द्रिका कश्यप उम्र 22 साल , ससुर चन्द्रिका कश्यप , सास अमृत बाई कश्यप , डेढसास रामेश्वरी कश्यप द्वारा दहेज के नाम पर मारपीट एवं प्रताडित करते है।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ मे अपराध कमांक 310/21 धारा 498 ए , 323 ,34 भादवि दर्ज कर विवेचना की गयी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा के द्वारा प्रकरण मे तत्काल कार्यवाही के दिशा निर्देश पर , एसडीओपी जांजगीर श्रीमती दिनेश्वरी नंद के कुशल मार्गदर्शन मे विवेचना के दौरान आज दिनांक 20/09/2021 को प्रकरण के आरोपी रामदुलरवा कश्यप पिता चन्द्रिका कश्यप उम्र 22 साल साकिन साकिन हीरागढ़ थाना नवागढ कों गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड मे जेल भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक देवेश सिंह राठौर थाना प्रभारी नवागढ़ के नेतृत्व में हुआ जिसमें प्रधान आरक्षक , तीजराम जांगड़े , आरक्षक दिलीप कश्यप , आनंद किशोर सिंह , फुलचंद जाहिरे एवं सैनिक लच्छीराम खुंटे का कार्य सराहनीय रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.