Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 16, 2021

झूठे वादों को लेकर असुरक्षा भाव से घिर चुकी है कांग्रेस सरकार खेती के समय किसानों को जुझना पड़ रहा खाद्य की कमी से... विक्रम ध्रुवे..

 झूठे वादों को लेकर असुरक्षा भाव से घिर चुकी है कांग्रेस सरकार खेती के समय किसानों को जुझना पड़ रहा खाद्य की कमी से... विक्रम ध्रुवे.. 

ढ़ाई साल से युवा वर्ग बेरोजगारी भत्ते का कर रहे इंतजारः ध्रुवे


 दल्लीराजहरा/डौण्डी  :- 15 सितंबर  सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की जनता से किये झूठे वादों को लेकर प्रदेश की कांगेस सरकार समस्त क्षेत्रों में असुरक्षा भाव से घिर चुकी है जनता ने जिस वादे को लेकर कांग्रेस को जनदेश दिया था, आज प्रदेश की जनता अपने निर्णय पर पश्चाताप कर रही है। आज किसान सहित प्रदेश का हर तबका कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली से अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है वही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की जनता की चिंता छोड़ कर अपनी कुर्सी बचाने की चिंता में लगे हुए हैं जिसे कुछ दिन पूर्व प्रदेश की जनता के साथ पूरा देश देख चुका है उन्होने आगे कहा की एक और जहां खेती के समय में किसानों को खाद्य की कमी से जुझना पड़ रहा है सोसायटी में खाद्य नहीं उपलब्ध हो रहा है। वही खुले बाजारों में खाद्य की कालाबाजारी जोरो से चल रही है। सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने विज्ञप्ति के माध्यम से आगे कहा की ढ़ाई सालों में प्रदेश में विकास शून्य है। ग्रामीण क्षेत्रों में जो विकास कार्य चल रहे हैं केन्द्र की योजनाओं के माध्यम से संचालित हो रहे हैं उसे भी प्रदेश शासन सही तरीके से धरातल में फलिभूत करने में नाकाम साबित हुई है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गई है किसी भी विभाग के अनिमितता के शिकायत पर भी शासन प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही तक नहीं होती है। किसान से लेकर सभी वर्ग राज्य सरकार की गलत नीतियों से परेशान है। युवा वर्ग ढ़ाई सालों से बेरोजगारी भत्ते का इंतजार करते बैठे हैं न तो उन्हे रोजगार मिला और न भत्ता मिल पाया है। शराब दुकानें बंद करने का वादा कर नई शराब दुकानें खोल कर शासन अपना आर्थिक श्रोत बढ़ाने में लगी हुई है इससे भी एक कदम आगे बढ़कर प्रदेश सरकार एक काम बड़ी ही चतुराई से कर रही है। केन्द्र सरकार का रोना रोकर प्रदेश के किसानों व जनता को भ्रमित कर रही है अंत में विक्रम ध्रुवे ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अलीगढ़ में कही बातों को सही ठहराते हुए कहा की भारत के इतिहास ऐसे राष्ट्र भक्तों से भरा पड़ा है जिन्हे इतिहास में उल्लेख ही नहीं किया गया। इसका भी श्रेय कांग्रेस के पूर्व शीर्ष नेतृत्व को जाता है। साथ ही सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने देशबन्धु के माध्यम से कोरोना टीका पात्र लोगों को लगाने के उपलब्धि के साथ सही ढंग से  संचालित करने पर डॉक्टर स्वास्थ्य कार्यकर्ता अन्य सभी की सराहना करने के साथ ही जो लोग कई तरह के संदेहों के कारण टीका नहीं लगवा रहे उन्हे कोविड टीका लगाने का अपील भी किये हैं। वही दूसरी ओर विक्रम ध्रुवे हिन्दी दिवस की शुभकामना देते हुए कहा की भारतीय भाषा देश की एकता का सूत्र रही है भारतीय भाषा का उपयोग कर आपसी सौहार्द्र को हम सभी को बढ़ाना चाहिए तभी हमारा देश सभी क्षेत्रों में तरक्की करेगा।



सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad