व्यापारियो द्वारा दुकान के बाहर सब्जी बेचने को मजबूर
मां शीतला सब्जी मार्केट सिविल लाइन कसारीडीह मे सब्जी मार्केट के अंदर पानी भरे रहने से ग्राहको को सब्जी खरीदने के लिये
मार्केट के अंदर जाने मे बहुत ही धिक्कत एवं परिशानियो का सामना करना पढ़ रहा हैं।
सब्जी मार्केट के बाहर जो नाली का निर्माण हुआ है देखने से ऐसा लग रहा था की वह नाली बरसों से साफ नहीं हुई है ।
जिससे बरसात के पानी गिरने से जाम की स्थिति बन जाती है जिससे पूरी सब्जी मार्केट के अंदर पानी भर जाता है।
जिससे ग्राहकों का आना जाना पूरी तरह से बंद हो जाना जिससे सब्जी व्यापारियों को काफी नुकसान होता हैं।
क्योंकि सब्जी मार्केट में जो सब्जी लाया रहता है वह 1 से 2 दिन ही चलता है अगर सब्जी समय में नहीं बिका तो
वह सब्जी सुबह होते तक खराब हो जाता है जिससे सब्जी तो खराब होता ही है साथ ही साथ पैसे का भी नुकसान होता है।
और आज के समय में लोगों को ताजा सब्जी की डिमांड रहती है सब्जी व्यापारियों का कहना है कि
हर रोज हम ताजा सब्जी की व्यवस्था नहीं कर सकते कल जो नुकसान हुआ है सब्जी का उसके जिम्मेदार कौन
ऐसे में ऐसा लगता है इन कर्मचारियों के गलतियो की वजह से इनकी भरपाई निगम एवं सरकार को भुगतना या सुनना पड़ता है ।
अगर ऐसी हालत रहा शहर का तो सरकार की जो सोच है कि छत्तीसगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने का तो यह सपना धरा का धरा रह जाएगा ।
लुकेश साहू दुर्ग जिला से.....
सुचना:-आपके शहर, गांव या मोहल्ले से सम्बंधित किसी भी प्रकार के विशेष जानकारी, त्यौहार या कोई भी अप्रिय घटना एवं विज्ञापन देने,
इच्छुक व्यक्ति कार्य करने जिला में ब्लाक क्राइम रिपोर्टर की नियुक्ति हेतु
हमारे व्हाट्सएप नंबर 81039-45853 जीमेल lukeshsahu853@gmail.com पर आप मेल एवं कॉल कर सकते हैं























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.