DMO के पी कर्ष द्वारा लिखित सहमति पत्र हफ्ते अंदर जायज मांगे पुरी की जाएगी* : ईश्वर प्रसाद निषाद
हठबंद:- सिमगा ब्लाक के हथबंद धान संग्रहण केन्द्र के कामगारों ने शिवसेना के जिलाध्यक्ष संतोष यदु के नाम जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद को ज्ञापन सौंपा था। जिस पर जिला सचिव द्वारा कामगारों को सहयोग के लिए हड़ताल स्थल पर पहुंचे। शिवसेना के पहुंचते ही हड़ताल में दबाव बना और नारा लगा हमारी मांगे जायज है जायज मांगे लेकर रहेंगे , मजदुर एकता जिंदाबाद , शिवसेना जिंदाबाद के नारे लगाये गये। तभी स्थल पर पहुंचकर DMO केपी कर्ष के द्वारा सभी जायज मांगे एक हफ्ते में पुरा कराने लिखित सहमति बनी।
कामगारो की मांगे है विगत छ: बर्षो से धान संग्रहण केन्द्र में हम कार्य कर रहे हैं सुबह 8:30 से 6:30 बजे तक 10 घंटे काम लिया जाता है जिसमें हमें ठेकेदार के माध्यम से 250 रुपए प्रतिदिन के दर से दैनिक वेतन दिया जाता है। जबकि अन्य जिले के संग्रहण केन्द्र में कार्यरत मजदूरों को 300 रु से अधिक मजदूरी दिया जाता है। हमसे माह में 26 दिन काम लिया जाता है।हमें भी अन्य जिले संग्रहण केन्द्र अनुसार माह के 26 दिन के वेतन के साथ निर्धारित कलेक्टर दर के अनुसार अर्द्धकुशल/अकुशल कर्मचारी के रूप में वेतन भुगतान किया जावे साथ ही पीएफ की सुविधा की मांग को लेकर दुसरे दिन हड़ताल जारी था। जिसे एक हफ्ते में पुरा करने लिखित आश्वासन दिये है। हड़ताल के समय शिवसेना से हथबंद शक्तीकेद्र अध्यक्ष जागेश्वर वर्मा , सचिव योगेश मोनु समुद्रे , रिंगनी अध्यक्ष कोमल यादव,धोधा विक्की लहरें, कामगारों में चिन्ना राव , दीपक वर्मा , संतोष कुर्रे , तरुण वर्मा , किर्तन जायसवाल , अन्नू घृतकर , हितेंद्र कुर्रे , ओमप्रकाश साहू , नकुलराम ध्रुव , बसंत आडिल , डागेश्वर वर्मा , हेमंत कुमार वर्मा , ललतुराम , पप्पू देवदास , किशन मिर्जा , कुबेर निषाद, महिलाओं में रुक्मिणी,दुलौरिन, मुन्नी,प्रमिला,प्रकाश बाई,तीजन बाई,सरोज, कुमारी,संतोषी, धनेश्वरी,लता,इंद्रानी, आदि कामगार उपस्थित थे।
सेंट्रल न्यूज इंडिया से हर पल की खबर सिमगा ब्लॉक न्यूज रिपोटर प्रकाश पाल
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.