Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, September 27, 2021

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का किसानों के भारत बंद को समर्थन देने का एलान : विष्णु लोधी




जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का किसानों के भारत बंद को समर्थन देने का एलान : विष्णु लोधी


दिनांक - 26/9/ 2021


डोंगरगढ़ - जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने कहा है कि किसानों के साथ अन्याय हो रहा है और सरकार उनकी जायज मांगों को नहीं सुन रही है इसलिए पार्टी 27 सितंबर को किसानों के भारत बंद का समर्थन करेगी।

विष्णु लोधी ने कहा कि सरकार मंडियों को खत्म कर रही है और कृषि विरोधी कानूनों के जरिये किसानों को तबाह करने की योजना पर काम कर रही है इसलिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे किसानों के साथ में खड़ी है और उनके भारत बंद का समर्थन कर उसे सफल बनाने के लिए पुरजोर कोशिश करेगी।

विष्णु लोधी ने कहा कि सरकार किसानों को नुकसान पहुंचाने की अपनी नीति पर अड़ी है और वह किसानों से बात तक नहीं कर रही है। उनका कहना था कि आंदोलन कर रहे किसानों के साथ सरकार ने जनवरी से अब तक कोई बात नहीं की है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो वह एमएसपी को वैधानिक दर्ज़ा देने की बात करते थे लेकिन आज वह मुकर रहे है। उनका कहना था कि मोदी सरकार किसानों के कल्याण की बात तो करती है लेकिन असलियत यह है कि उसके शासन में किसान का संकट लगातार बढ़ रहा है जबकि कोरोना के समय किसान ने तीन प्रतिशत की ग्रोथ कर देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का काम किया था।

विष्णु लोधी ने कहा कि किसानों के कल्याण की बात करने वाली मोदी सरकार में पिछले सात साल के दौरान कृषि पर लागत 25 हजार रुपए बढ़ी है और किसान की प्रतिदिन आय 27 रुपए रह गई है।

विष्णु लोधी ने कहा कि किसान की आय 2013-14 में 48 प्रतिशत थी जो अब घटकर 38 प्रतिशत रह गई है। इसी तरह से किसानों पर कर्ज 2012-13 में 47000 रुपए था जो आज प्रति किसान बढ़कर 74121 रुपए पहुंच गया है।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad