श्री राधाकृष्ण नवयुवक मंडल समिति गणेशगंज
द्वारा विगत 5 माह से भगवान श्री संकट मोचन हनुमान जी की प्रत्येक मंगलवार को भजन कीर्तन हनुमान चालीसा पाठ करते हुए विधिवत पूजन अर्चन तत्पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण का कार्य किया जाता है
ज्ञात हो समिति द्वारा यह कार्यक्रम देश विदेश में फेली कोरोना महामारी से भगवान संकटमोचन श्री हनुमान जी सभी की रक्षा करें व स्वस्थ सुखद निरोग रखें जिस हेतु किया जा रहा है
समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया आने वाले 5 अक्टूबर दिन मंगलवार समय सुबह 9 बजे 21 वां कार्यक्रम के परिपेक्ष में समिति एवं ग्रामीण जनों के सहयोग से भगवान श्री संकट मोचन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजन अर्चन करते हुए महा आरती एवं महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाना सुनिश्चित किया गया है
जिसमें ग्रामीण जन एवं क्षेत्रवासियों से अपील की गई है ऐसे शुभ अवसर पर हनुमान मंदिर गणेशगंज में पधारकर धर्म लाभ अर्जित करें
सीएन आई न्यूज़ सिवनी मध्य प्रदेश से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.