टेस्टिंग और वैक्सीनेशन से ही कोरोना पर होगा नियंत्रण: कलेक्टर श्रीमती रानू साहू कोरोना टीकाकरण पर कलेक्टर गंभीर, कोविड नियंत्रण की समीक्षा की, बैठक में दिए सख्त निर्देश
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया कोरबा 20 सितंबर 2021/कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने जिले में कोविड संक्रमण की वर्तमान स्थिति और उसे नियंत्रित रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर ने जिले में संभावित कोरोना संक्रमितों की जांच बढ़ाने और कोरोना टीकाकरण में तेजी लाने के भी सख्त निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिले में वर्तमान समय में कंटेनमेंट जोन, सक्रिय मरीजों, अस्पतालों में भर्ती मरीजों, होम आईसोलेशन के संक्रमितों सहित बच्चों में कोरोना संक्रमण की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली। श्रीमती साहू ने कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर पर नियंत्रण के लिए सभी जरूरी इंतजाम समय रहते पूरे करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
सैम्पलिंग, टेस्टिंग और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने के भी निर्देश - बैठक में श्रीमती रानू साहू ने जिले में कोरोना की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक लोगों की जांच करने और संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए दूसरे लोगांे की तत्परता से पहचान करने के भी निर्देश अधिकारियो को दिए। उन्होंने बैठक में दिन-प्रतिदिन के हिसाब से ब्लॉकवार तय किए गए टेस्टिंग लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने को कहा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.