*खैरागढ़ विधायक श्री देवव्रत सिंह जी ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन*
खैरागढ़ विधायक श्री देवव्रत सिंह ने रविवार को ग्राम आमगांव में करोड़ों की लागत से स्वीकृत विकासकार्यों का भूमि पूजन किया। जिसमें मुख्यतः ग्राम की बहुप्रतीक्षित मांग, ग्राम आमगांव एवं ग्राम बिदौड़ी के मध्य उच्च स्तरीय पुल निर्माण, जिसे श्री देवव्रत सिंह जी ने अपनी अनुशंसा एवं प्रयासों से 4 करोड़ 50 लाख की लागत से स्वीकृति दिलाई थी,
साथ ही जल जीवन मिशन के तहत 66 लाख 30 हजार की लागत से निर्मित होने वाले पानी टंकी एवं पाइप लाइन विस्तार के कार्य का भी भूमिपूजन विधायक श्री सिंह के कर कमलो द्वारा सम्पन्न हुआ। साथ ही क्षेत्रीय विधायक द्वारा ग्राम वासियों की समस्या को सुनने व जानने के बाद इस बात का यकीन दिलाया गया कि गांव के विकास में कभी कमी नहीं आएगी। विधायक श्री सिंह ने कॉलेज की जाने वाली सड़क सामाजिक कार्य हेतु सामुदायिक भवन के निर्माण को भी जल्द ही स्वीकृति प्रदान कराने की घोषणा सार्वजनिक मंच से की।
मूलभूत सुविधाओं में विस्तार व ग्राम की प्रमुख समस्याओं के समाधान होने से ग्राम वासियों में हर्ष एवं उल्लास का माहौल था।
इससे पहले विधायक श्री देवव्रत सिंह ने ग्राम झुरानदी के शिक्षक सम्मान समारोह के कार्यक्रम में भी शिरकत की।
ग्राम आमगांव के भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक श्री सिंह जी के साथ, जनपद पंचायत छुईखदान के अध्यक्ष श्री विनोद ताम्रकार, जनपद पंचायत छुईखदान के उपाध्यक्ष श्री ललित महोबिया, केंद्रीय विधायक प्रतिनिधि श्री हेमंत वैष्णव, जनपद पंचायत छुईखदान के सभापति श्री लखेश्वर चंदेल, विधायक प्रतिनिधि श्री प्रमोद सिंह ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि श्री आदेश जंघेल, विधायक प्रतिनिधि श्री कामदेव ओगरे,विधायक प्रतिनिधि श्री कपिनाथ महोबिया, जनपद सदस्य श्री विकेश धुर्वे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग छुईखदान की एस. डी. ओ. सुश्री पलक कोठारी, सहिंत ग्राम के पंच, सरपंच व बड़ी संख्या में ग्राम वासियों ने कार्यक्रम में शिरकत किया।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.