Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 17, 2021

दुर्ग - शासकीय नागरिक कल्याण महाविद्यालय के लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया संबोधन.....

 दुर्ग 15 सितंबर 2021/



उच्च शिक्षा की बेहतरीन अधोसरंचना हमने तैयार की है। जहाँ जरूरत है वहां पर नये महाविद्यालय आरंभ किये हैं और यहां सुविधाओं में भी काफी इजाफा किया है। 


रोजगार के द्वार भी सरकार ने खोले हैं। अभी विद्युत कंपनी, असिस्टेंट प्रोफेसर, पटवारी, पुलिस आदि की नियुक्ति की जा रही है। 



ग्रामीण क्षेत्रों में गोधन न्याय योजना आदि योजनाओं के माध्यम से अतिरिक्त आय का द्वार खुला है। 


यह बात शासकीय नागरिक कल्याण महाविद्यालय के लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कही। 



1985 से बने इस महाविद्यालय के लिए भवन 4 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है।

 
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में 10 लाख क्विंटल वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन हुआ है। 



सरकार के प्रयासों से जैविक खेती का रास्ता खुला है और धीरे-धीरे प्रदेश की पहचान इस ओर बनेगी। 


मुख्यमंत्री ने कहा  कि किसानों के साथ सभी वर्गों के समुचित विकास के लिए कार्य सरकार ने किया है।



 कर्जमाफी के निर्णय से किसानों को बड़ी राहत पहुँचाई। इसके साथ ही राशन, हाफ रेट बिजली आदि योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के विकास के लिए समुचित प्रयास किया।

 
अपने संबोधन में जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आम जनता के बुनियादी महत्व के सभी विषयों पर राहत पहुँचाई है। 



तेजी से विकास किया है और सभी वर्गों के विकास की चिंता की है। उन्होंने कहा कि चाहे कर्ज माफी हो या सबको राशन देने की बात हो, शासन की योजनाएं सबके दिल को छू लेने वाली हैं। 


इस अवसर पर पीएचई मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अहिवारा को पूर्ण तहसील का दर्जा दिलाया। 



नंदिनी-जामुल रोड का भूमिपूजन हुआ। यहां 15 अक्टूबर के बाद काम हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सबको बुनियादी सुविधाएं देने के लिए सरकार संकल्पित है।



 उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने इस अवसर पर कहा कि उच्च शिक्षा के लिए तेजी से कार्य शासन द्वारा किये जा रहे हैं।

 
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नागरिक आवश्यकताओं के मुताबिक नये कालेज आरंभ किये गये हैं। 



इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने प्रतिवेदन पढ़ा और अहिवारा में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।


सर्किट हाउस का लोकार्पण- मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सर्किट हाउस का लोकार्पण भी किया। इसकी लागत 1 करोड़ 30 लाख रखी गई है।




लुकेश साहू दुर्ग जिला से.....

 सुचना:-आपके शहर, गांव या मोहल्ले से सम्बंधित किसी भी प्रकार के विशेष जानकारी, त्यौहार या कोई भी अप्रिय घटना एवं विज्ञापन देने

इच्छुक व्यक्ति कार्य करने जिला में ब्लाक क्राइम रिपोर्टर की नियुक्ति हेतु

 हमारे व्हाट्सएप नंबर 81039-45853  जीमेल  lukeshsahu853@gmail.com पर आप मेल एवं कॉल कर सकते हैं



             

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad