*वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले आरोपी को वन परीक्षेत्र करतला ने भेजा जेल,*
कोरबा (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) - वन परिक्षेत्र करतला के ग्राम पंचायत चिचोली में लंबे समय से वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण का खेल चल रहा था, शिकायत मिलने पर करतला रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची, और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया,
जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों में दो पुरुष और दो महिलाएं पर कार्रवाई की गई,
ग्राम पंचायत चिचोली निवासी सेहत्तर सिंह, शत्रुघ्न, बुधवारा बाई, मनटोरी बाई अवैध अतिक्रमण कर लिया था। इसकी सूचना पर वन परिक्षेत्र अधिकारी जीवनलाल भारती ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद परिक्षेत्र सहायक बरपाली बीके शुक्ला, वनरक्षक चंद्रशेखर सिंह कंवर,
हरिनारायण बंजारे, विजेंद्र नेटी, वैद्यराज बिंझवार और गीता गोंड ने मौके की जांच की तो वन भूमि पर अतिक्रमण व अवैध कटाई का मामला सामने आया। मामले में लोक संपत्ति अधिनियम के साथ ही वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों को कोर्ट से जेल भेज दिया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने कहा कि हमारे द्वारा उन आरोपियों को कई बार समझाइश दी गई उसके बावजूद भी वह अवैध अतिक्रमण करते रहे, वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
मुकेश चौहान सेंट्रल न्यूज़ इंडिया




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.