Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 12, 2021

स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय के लिए शासकीय पं.चक्रपाणि शुक्ल स्कूल का चयन, कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ स्कूल का किया निरीक्षण

मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा,10 सितंबर 2021:- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के तर्ज पर प्रत्येक जिला मुख्यालय के एक शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप यहां जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणि शुक्ल शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इस सिलसिले में आज पंडित चक्रपाणि स्कूल में कलेक्टर सुनील कुमार जैन की अध्यक्षता में जरूरी बैठक हुई। बैठक में विशेष रूप से राज्य कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा,पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी,जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा,जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर,विद्याभूषण शुक्ल सहित अनेक  जनप्रतिनिधि,नगर के गणमान्य नागरिक एवं स्कूल में पढ़े पूर्व छात्र भी शामिल थे। सभी ने मिलकर स्कूल परिसर,कक्षाओं और उपलब्ध सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। लोक निर्माण विभाग की ओर से उपस्थित आर्किटेक्चर ने स्कूल में होने वाले जरूरी बदलाव एवं सुधार कार्य के बारे में जानकारी दिया। इसके साथ ही स्कूल को जिला लाइब्रेरी के साथ जोड़ने का निर्णय सभी के सहमति से लिया गया है। गौरतलब है कि हिंदी माध्यम स्वामी आत्मानंद विद्यालय के खुलने से भाषा की प्रतिस्पर्धा में कमी आएगी एवं साथ ही हिंदी भाषा की प्राचीन गौरव लौटाने में मदद मिल सकेगा। इस विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम के समान ही हर जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक व्यवस्था से लेकर ब्लैकबोर्ड आदि सुविधाएं पूरी तरह से आधुनिक होगा। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सी एस ध्रुव,डीएमसी सोमेश्वर राव,लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर विभाकर जोशी समेत स्कूल के प्राचार्य एवं सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309






जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇


......

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad