Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 11, 2021

प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के सदस्यों ने जिले के आला अधिकारियों से की सौजन्य भेंट

 लोकेशन-सुकमा

संवाददाता-संजय सिंह भदौरिया




प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के सदस्यों ने जिले के आला अधिकारियों से की सौजन्य भेंट




मंगलवार को सुकमा जिले में प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान कि जिले की मुख्य समिति एवं युवा मोर्चा की टीम मनोनीत होने के बाद समस्त प्रतिनिधि सुकमा जिले के आला अधिकारियों से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे सर्वप्रथम सुकमा एसपी सुनील शर्मा से सौजन्य भेंट की एवं प्रदेश महामंत्री मनोज देव ने अपने इस अभियान की रूपरेखा एसपी के समक्ष रखी इस अभियान की संभागीय अध्यक्ष अधिवक्ता दीपिका छोरी ने युवा मोर्चा के कार्य के संबंध में बताया समस्त प्रमुख सदस्यों ने कहा की इस अभियान का वास्तविक कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जनता के हित के लिए जो योजनाएं बनाई है


उन सभी योजनाओं को जमीन तक ले जाना व ग्रामीणों को इसका उचित लाभ दिलाना है एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से गांव गांव पहुंचकर इन योजनाओं के संबंध में जागरूकता फैलाना है क्योंकि सुकमा एक आदिवासी बाहुल्य इलाका है जहां ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना का आदान प्रदान कम हो पाता है इसलिए इस टीम के प्रत्येक कार्यकर्ता गांव गांव में संपर्क कर इन योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक करेंगे मनोज देव ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत सी योजनाएं ऐसी हैं जिनके बारे में ग्रामीणों को जानकारी नहीं है जबकि इन योजनाओं से ग्रामीणों को सीधा लाभ होने वाला है एसपी सुनील शर्मा ने भी इनके टीम वर्क की सराहना की उन्होंने कहा की जनहित के कार्य करना बहुत ही अच्छा कार्य है सुकमा पुलिस भी लगातार पूना नर्कोम के अंतर्गत जनहित के कार्य कर रही है इसके पश्चात टीम के समस्त सदस्य सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे परंतु कलेक्टर के ना होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी इस बीच टीम के समस्त सदस्यों ने सुकमा में जनसंपर्क भी किया जिसमें ग्रामीणों के द्वारा इनकी टीम को शुभकामनाएं भी दी

सौजन्य भेंट के दौरान प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के जिला अध्यक्ष पी विजय, युवा मोर्चा अध्यक्ष  शोभन गन्दामी के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष सुकमा विनोद बैस, भाजपा मंडल अध्यक्ष दोरनापाल दुलाल शाह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आयता राम, जिले के वरिष्ठ आदिवासी नेता सोयम मुका ,दिलीप पेद्दी, भाजपा जिला महामंत्री संजय शुक्ला, भाजपा नेत्री लक्ष्मी बाई एवं भुनेश्वरी यादव,सलवम राजाराम ,मो.शमी ,बली नायक, किचचे नंदा एवं दोरनापाल मण्डल महामंत्री शुक्ला जी आदि उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad