रायपुर, 31 अक्टूबर 2021
मानव धर्म की निःस्वार्थ सेवा को अपना लक्ष्य बनाकर कार्य करने वाली जनहित एवं सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने सन 2021 में सुपोषण अभियान की शुरुवात की। जिसके तहत गरीब, असहाय, जरुरतमन्दों को निःशुल्क भोजन वितरण सेवा कार्य के 10 माह पूर्ण करते हुए आज शहर के अन्य क्षेत्र में, फुटपाथ एवं शासकीय डी.के.एस अस्पताल में अन्य जिलों व गांव वनांचल, दूर दराज से इलाज के लिए आये मरीज के परिजनों को स्वादिष्ट भोजन के साथ मिष्ठान एवं फलों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति, माननीय प्रोफेसर के.एल. वर्मा ने भी मरीजों के परिजनों, बच्चों को अपने हाथों से खाना परोस कर इस मानवीय कार्य में शामिल हुए तथा संस्था द्वारा नियमित रूप से किये जा रहे कार्यों की सराहना कर बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने प्रोफेसर, के.एल. वर्मा जी का पुष्प गुच्छ, मोमेंटो सप्रेम भेंट कर स्वागत किया तथा माननीय कुलपति जी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि संस्था का लक्ष्य है कि गरीब असहाय, निराश्रित जरूरतमंदों को पूरे 365 दिन निःशुल्क भोजन मुहैया कराएं, जिसके लिए संस्था बिना किसी शासकीय अनुदान प्राप्त किये तत्परता के साथ कार्य कर रही है।
प्रोफेसर, के.एल. वर्मा जी ने बताया कि मानव सेवा करने के लिए दूसरों की पीड़ा का एहसास होना बेहद जरुरी है, जिस तरह संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने निःस्वार्थ भाव से जनकल्याण सेवा कार्य कर रहे हैं, आज इसी मानवता को जिन्दा रखना अति आवश्यक है।
आज सम्पन्न इस कार्यक्रम में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ पँडित अनिल शुक्ल, राजेन्द्र शर्मा, जुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, वसीम अकरम, महमूद आलम, अरहम खान, युवराज कटरे, जीतेन्द्र पूरी गोस्वामी, श्रीमती नंदा रामटेके, प्रीति जैन, अवधेश प्रसाद, इबरार खान एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.