Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 10, 2021

*11लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*

 *11लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*



पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह के द्वारा चलाए जा रहे निजात कार्यक्रम के फलस्वरूप नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निरीक्षक श्री कमलाकांत शुक्ला के नेतृत्व में लगातार सट्टा जुआ शराब एवं कबाड़ का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।


इसी तारतम्य दिनांक 11 अक्टूबर 2021 को बड़ा बाजार गोदरीपारा की ओर पेट्रोलिंग टीम निकला था तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्गेश पनग्रह और अनिल इटवार निवासी गोदीपारा अपनी लाल रंग की मोटर सायकल में महुआ शराब लेकर बिक्री हेतु दुबछोला से गोदरीपारा की ओर आ रहा हैं जिसकी सूचना पर तत्काल पेट्रोलिंग टीम शंकर मंदिर के पास घेराबंदी कर दुबछोला तरफ से आ रही एक लाल मोटर सायकल  क्रमांक CG 16 CH 7464 को रोक कर चेक किया। जिसमें दुर्गेश पनग्रह और अनिल इटवार के पास से एक पीले चेक दार झोले  के अंदर 2 लीटर वाला 5 नग प्लास्टिक का बॉटल तथा 01 लीटर वाला एक नग प्लास्टिक बोतल कुल 11 लीटर महुआ शराब कीमती करीब 1320 रुपये व अपराध में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर थाना चिरमीरी के अपराध क्रमांक 386 /21 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*

*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad