Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 9, 2021

हसदेव बचाओ पदयात्रा पहुंची रतनपुर 13 अकटुबर राजधानी मे मुख्यमंत्री और राज्यपाल को सौंपा जाएगा ज्ञापन

हसदेव बचाओ पदयात्रा पहुंची रतनपुर 13 अकटुबर राजधानी मे मुख्यमंत्री और राज्यपाल को सौंपा जाएगा ज्ञापन

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट

रतनपुर-  हसदेव बचाओ पदयात्रा शुक्रवार को पाली कोरबा से चलकर रतनपुर पहुंची रास्ते में मेलनाडीह मे बीएस टेकाम सहित ग्रामीण ने पदयात्रा में शामिल होकर एकजुटता प्रदर्शित की शाम को रतनपुर पहुंचते ही महामाया चौक में सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष परते  सहित आर एस टेकाम प्रदेश अध्यक्ष जयस,आयुष राज प्रदेश सचिव युवा प्रभार पवन सेाठे जिला उपाध्यक्ष युवा प्रभार मनोज मारावी कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष सूरज मरकाम नगर अध्यक्ष ज्ञान आधार शास्त्री एकता परिषद आदि ने यात्रियों का स्वागत किया सभा में सुभाष पर परते ने कहा कि आज प्रदेश में आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारियों को लगातार कुचला जा रहा है पदयात्रा 9अक्टूबर को शाम 5:00 बजे बिलासपुर पहुंचेगी शाम 6:00 बजे सामुदायिक भवन नर्मदा नगर में सभा होगी पदयात्रा में हसदेव अरणय क्षेत्र के समस्त कोयला खनन परियोजना को निरस्त करने आदि की मांग उठाएगीऔर आगे कहा कि हसदेव नदी, जंगल और पर्यावरण को बचाने तथा आदिवासियों की आजीविका, संस्कृति और अस्तित्व को बचाने के लिए 4 अक्टूबर से फतेहपुर सरगुजा से निकले हसदेव बचाओ पदयात्रा के पदयात्री शुक्रवार शाम को रतनपुर पहुंचे। फतेहपुर क्षेत्र संविधान की पांचवी अनुसूची में शामिल है। बावजूद इसके सरकार आदिवासियों और वन निवासियों के अधिकारों का हनन कर खनन कंपनियों के साथ मिलकर जंगल जमीन और आदिवासियों को उजाड़ रही है। इससे यहां जलवायु परिवर्तन का खतरा भी सर पर मंडरा रहा है हसदेव अरण्य उjत्तरी कोरबा, दक्षिणी सरगुजा और सूरजपुर जिले में स्थित एक विशाल और समृद्ध वन क्षेत्र है, जो जैविक विविधता से परिपूर्ण है। यह इलाका मिनीमाता बांगो बांध का केचमेंट एरिया भी है। इस बांध से जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर क्षेत्र में सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराई जाती है। यह इलाका हाथियों का प्राकृतिक आवास भी है ।


2010 में इस क्षेत्र को नो गो क्षेत्र घोषित किया गया था लेकिन कॉरपोरेट्स के दबाव में अब ग्राम सभाओं के प्रस्ताव को भी खारिज कर इस इलाके में कोल ब्लॉक का आवंटन किया गया हैआरोप है कि अब यहां राज्य सरकार द्वारा भू अधिग्रहण कर व्यवसायिक घरानों को उपलब्ध कराया जा रहा है ।


आदिवासियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की जो सरकार केंद्र पर अडानी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाती है, राज्य में वही कांग्रेस की सरकार अडानी के लिए आदिवासियों से भू अधिग्रहण कर रही है। इस मुद्दे पर 2019 में ग्राम फतेहपुर में 75 दिनों तक धरना प्रदर्शन किया गया लेकिन फिर भी किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी ।अब इसी मुद्दे पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने की तैयारी है, जिसके लिए पदयात्री 300 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए रतनपुर पहुंचे हैं। शनिवार को यह लोग बिलासपुर पहुंचेंगे और फिर 13 अक्टूबर को राजधानी रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad