Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 17, 2021

चांवल घोटाले को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 19 अक्टूबर को।

चांवल घोटाले को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 19 अक्टूबर को। 


डौंडीलोहारा- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना  काल में गरीब परिवारों के लिए प्रति व्यक्ति को मुफ्त में पांच किलो चांवल 2021 के नवम्बर माह तक देने का निर्णय लिया गया जिसके लिए "प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना" के अन्तर्गत केन्द्र से प्रदेश सरकार को प्रति माह  एक लाख 385 टन चांवल का अतिरिक्त आबंटन किया जा रहा है  उक्त चांवल को  प्रदेश सरकार न बांट कर किया बड़ा घोटाला  जिसके खिलाफ  भाजपा का डौण्डी लोहारा विधानसभा स्तरीय  धरना प्रदर्शन 19अक्टूबर को डौण्डी में किया जावेगा जिसकी जानकारी देते हुए इस कार्यक्रम  के प्रभारी व राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल ने प्रेस को बताया,  कि  केन्द्र सरकार के चांवल को न बांट कर प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में 1500 करोड़ से अधिक का चांवल घोटाला किया  है जिसकी उच्च स्तरीय जांच किये जाने व  गरीब परिवार के  उनके अधिकार के चांवल को दिलाने के लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ 19 अक्टूबर को विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जावेगा । 


  उन्होंने यह भी बताया कि, कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद से लगातार घोटाले पर घोटाले किए जा रहे हैं भाजपा द्वारा बार-बार ध्यान दिलाने के बावजूद प्रदेश सरकार अपने   कृत्यों से बाज नहीं आ रहा है  इसलिए इस मुद्दे को लेकर प्रदेश के 90 विधानसभा में विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन  किया जा रहा है इसी तारतम्य में दिनांक 19 अक्टूबर को समय 1:00 बजे से डौंडी ब्लॉक मुख्यालय में डौंडीलोहारा विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन भूपेश सरकार के खिलाफ किया जावेगा ,इस धरना प्रदर्शन में विधानसभा के सभी शक्ति केंद्रों एवं मतदान केंद्र के भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रदेश, जिला व मंडल पदाधिकारी भाग लेंगे इसके लिए विधानसभा के अंतर्गत तीनों मंडल के मंडल अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों से बैठक लेकर के धरना प्रदर्शन का रूपरेखा तैयार किया गया है जिसके अनुसार अधिक से अधिक संख्या में उक्त धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ता भाग  लेगें जिसके लिए प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है.। 


सी एन आई न्यूज़ के लिए डौंडीलोहारा से इस्लाम खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad