Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 17, 2021

ड्यूटीरत पुलिस कर्मचारी से मारपीट करने वाले करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चांपा - दशहरा मैदान में कानून व्यवस्था हेतु ड्यूटीरत पुलिस कर्मचारी से जातिगत और मां बहन की गाली के साथ मारपीट करने के आरोप में जैजैपुर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 

             इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये जैजैपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पांडेय ने अरविन्द तिवारी को बताया पंद्रह अक्टूबर को प्रार्थी आरक्षक अमित कुजूर द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि पंद्रह अक्टूबर को थाना प्रभारी महोदय के आदेशानुसार दशहरा त्यौहार के अवसर पर एएसआई मथुरा प्रसाद मन्नेवार के हमराह अन्य स्टाफ के साथ दशहरा मैदान जैजैपुर कानून व्यवस्था कि ड्यूटी पर रवाना हुये थे। जिसके तहत दशहरा मैदान के मेन रोड में यातायात व्यवस्था को देखने कि डयूटी लगाया गया था , वहीं अन्य स्टाफ आसपास ड्यूटी कर रहे थे। तभी रात्रि करीबन साढ़े दस बजे जैजैपुर निवासी विकाश चंद्रा अपनी मोटरसाइकिल डीयूकेई क्रमांक सीजी 12 - बीसी 8196 को दशहरा मैदान के सामने मैन रोड में खड़ा करके बैठा था जिससे यातायात बाधित हो रहा था। जिसे देखकर गाड़ी रोड से हटाने के लिये बोला तो बहसबाजी करते हुये जा गाड़ी नहीं हटाऊंगा बोलकर माँ बहन के गालियां देते हुये पुलिस वाले तुम लोग सबके सामने रौब झाड़ते रहते हो बोलने लगा। मना किया तो आरोपी अनुज चंद्रा , गिरधारी चंद्रा , संजय चंद्रा , माइकल साहू , पप्पू चंद्रा , मोहन वैष्णव सभी जैजैपुर निवासी अपने दस पंद्रह  साथियों सहित मिलकर जातिगत मां बहन कि अश्लील गाली गलौज कर आदिवासी ज्यादा होशियार बनता है बोलकर सभी एक राय होकर हाथ मुक्कों से जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट करने लगे तथा विकाश चंद्रा , मोहन हाथ में रखे बेल्ट से मारने लगे जिससे गंभीर चोट लगा। मारपीट से वर्दी भी फट गया है , लड़ाई झगड़ा होते देख अन्य स्टाफ बीच बचाव करने आये तो उक्त सभी व्यक्ति एक राय होकर ये मारने पीटने लगे। वहां से अपने आप को बचाकर भागे शासकीय सेवक होते जानकर डराते धमकाते हुये शासकीय कार्य में बाधा पहुंचा मिलकर हमला कर मारपीट किये है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 165/21 धारा 147 , 149 , 186 ,294 ,323 , 332 ,353 ,506 भादवि का अपराध उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर  के दिशा निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन एवं प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती भवानी शंकर खुटिया के नेतृत्व में गवाहों के कथन के एवं मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी विकास चंद्रा से मेमोरंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व डंडा को जप्त किया गया है। आरोपियों द्वारा अपने दस पंद्रह व्यक्तियों के साथ मिलकर अपराध करना स्वीकार किये हैं। पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से आरोपीगण विकास चंद्रा पिता हेतराम (उम्र 21 वर्ष) ,  संदीप चंद्रा पिता लोचन प्रसाद (उम्र 21 वर्ष) , गिरधारी चंद्रा पिता बिसाहू राम (उम्र 50 वर्ष) , अनुज चंद्रा पिता मदनलाल ( उम्र 33 वर्ष) , यश चंद्रा पिता हेतराम  साकिनान जैजैपुर थाना जैजैपुर जिला जांजगीर पापा (छ.ग.) को विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। उक्त विवेचना कार्यवाही  थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया , जिसमें उपनिरीक्षक सनत कुमार मान्छे , एएसआई रामप्रसाद बघेल , कोसी सिंह जगत , जगमोहन टांडे , अश्वनी जायसवाल , देवनारायण चंद्रा , रामाधार रात्रे , अरुण चंद्रा , जयपाल कंवर , प्रहलाद सोनवाने , रमेश घिरहे ,  राजेन्द्र नेतास , सैनिक यशवंत चंद्रा , सैनिक राकेश चंद्रा , महिला आरक्षक दुलेश्वरी कंवर तथा समस्त थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad