Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 10, 2021

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ टी-20 वर्ल्ड कप 2021 की प्राइज मनी का ऐलान, विजेता टीम पर होगी धनवर्षा, मिलेंगे इतने करोड़ रुपये



 आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में विजेता टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (लगभग 12 करोड़ भारतीय रुपये) का इनाम दिया जाएगा। वहीं रनर्स-अप टीम को 8 लाख डॉलर (6 करोड़ रुपये) की रकम मिलेगी। वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 4 लाख अमेरिकी डॉलर यानी 3 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

खिलाड़ियों को मिलेगा 42 करोड़ रुपये का इनाम 

कुल मिलाकर इस बार वर्ल्ड कप में 5.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 42 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस टूर्नमेंट में कुल 16 टीमे भाग ले रही हैं।


हर जीत पर मिलेंगे बोनस अवॉर्ड

आईसीसी सुपर 12 की स्टेज के बाद हर जीत पर टीमों को बोनस अवॉर्ड भी देगी। ऐसा ही कुछ 2016 में एडिशन में ही किया जाएगा। सुपर 12 स्टेज पर होने वाले कुल 30 मैचों में 40 हजार डॉलर यानी करीब 1 करोड़ 20 लाख डॉलर का इनाम बांटा जाएगा।

सुपर 12 स्टेज पर बाहर होने वाली हर टीम को 70 हजार डॉलर मिलेंगे। यानी कुल मिलाकर पांच लाख 60 हजार डॉलर की रकम यहां मिलेगी।

इन्हे मिलेगी इतनी रकम

इसी तरह का सेटअप राउंड 1 में जीतने वाली टीमों के साथ होगा। जहां स्टेज के 12 मैच के दौरान 40 हजार डॉलर हर मैच के लिए दिए जाएंगे। यानी कुल मिलाकर 4 लाख 80 हजार डॉलर की रकम यहां होगी। राउंड वन से बाहर होने वाली चारों टीमों को 40-40 हजार डॉलर मिलेंगे। यानी कुल मिलाकर एक लाख 60 हजार डॉलर की रकम होगी।

17 अक्टूबर से होगी शुरुआत

राउंड 1 में बांग्लादेश, आयरलैंड, नामीबिया, नीदरलैंड्स, ओमान, पापुआ न्यू गिनी, स्कॉटलैंड और श्रीलंका की टीमें होंगी। वहीं अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें पहले ही सुपर 12 स्टेज पर पहुंच गई हैं। इस वर्ल्ड कप की शरुआत 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान में होगी।

एक पारी में होगा 2 मिनट 30 सेकंड का ब्रेक

आईसीसी 2021 टी20 वर्ल्ड कप के प्राइज मनी के साथ ही आईसीसी ने ड्रिंक्स ब्रेक के लिए तय वक्त का भी ऐलान किया। एक पारी में 2 मिनट 30 सेकंड का ब्रेक होगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad