*शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन को मिला अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मान 2021*
रायपुर । अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस ( 11 अक्टूबर 2021 ) के उपलक्ष्य में शान्ती फाउंडेशन गोंडा " मिशन शक्ति" के बैनर तले समाज में बेटी बचाओ,मिशन शक्ति,महिला सशक्तिकरण व शिक्षा/सामाजिक क्षेत्र के में उत्कृष्ट कार्य करने पर "इंटरनेशनल मिशन शक्ति अवार्ड 2021 " से नवाजा गया। इस दौरान शान्ती फाउंडेशन गोण्डा कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण भारत की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी देवी, कॉर्डिनेटर सुनील कुमार आनन्द, राज्यपाल अवार्डी शिक्षक रायपुर ( छतीसगढ़ ) से श्रीमती सुचिता साहू, कुमारी चन्दा देवी स्वर्णकार ( राष्ट्रपति पुरस्कार शिक्षक ) जबलपुर( मध्यप्रदेश ) श्री श्याम सुन्दर यादव अमीरात, व नाइजीरिया से संस्था प्रभारी तथा तमाम अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पदाधिकरियों के द्वारा ऑनलाइन बालिका शिक्षा व उनके योगदान पर विचार रखे गए व सभी ने अपने अनुभव को साझा किया।शान्ती फॉउंडेशन के द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस पावन पर्व पर पूरे देश से 100 से अधिक शिक्षक,समाजसेवियों,बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर " इंटरनेशनल मिशन शक्ति अवार्ड 2021" से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संयोजन सुनील कुमार आनन्द,संचालन अनीता विश्वकर्मा, सुमन कुशवाहा व तकनीकी सहयोग अभिमन्यु भारती, मनदीप कौर एवं सह संयोजन गया प्रसाद आनन्द,रमेश आनन्द,विनीता कुशवाहा, वन्दना पटेल,वीरेन्द्र प्रताप सिंह,कुमकुम श्रीवास्तव,शिव प्रसाद आनन्द,संजय कुमार का रहा।सभी ने संस्था के सराहनीय कार्य एवं सम्मान के लिए संस्था को धन्यवाद दिया।
सी एन आई न्यूज के लिये हितेश मानिकपुरी की रिपोर्ट ।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.