Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 30, 2021

आज की वाणी 30-10-2021

 


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*ऋणकर्ता  पिता  शत्रु-*

    *र्माता  च  व्यभिचारिणी ।*

*भार्या  रूपवती  शत्रुः*

    *पुत्रः   शत्रुरपण्डितः  ।।*

                 - चाणक्य नीति  (८/२१)

*भावार्थ👉*  

          _एक पिता जिसने बडी धनराशि ऋण के रूप में ली हो तथा एक माता जो व्यभिचारिणी (दुश्चरित्र ) हो दोनों अपनी सन्तान के लिये शत्रु के समान होते हैं | किसी व्यक्ति की पत्नी यदि अत्यन्त सुन्दर हो (किंतु शीलवती/पतिव्रता न होकर अभिमानिनी हो) तथा सन्तान निरक्षर हो तो ये दोनों भी उसके लिये शत्रु समान ही होते हैं |_

🌹


*30 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1611 - गुस्टाॅफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।

1766 - न्यूयॉर्क में सेंट पॉल के चैपल को पवित्रा किया गया।

1768 - उत्तर अमेरिकी कॉलोनियों में पहली मेथोडिस्ट चर्च की शुरुआत हुई।

1772 - कप्तान जेम्स कुक जहाज संकल्प के साथ कैपटाउन आये।

1905 - तुर्की पेशेवर स्पोर्ट्स सोसायटी क्लब, गलटासरे इस्तांबुल में स्थापित किया गया।

1922 - बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट / HARIYANA EDUCATIONAL UPDATE " फेसबुक पेज ज्वाइन करें।

1925 -  पहली बार लंदन में टेलिविजन ट्रांसमिशन हुआ।

1945 - भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1956 - भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला।

1960 - ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई।

1963 - अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1975 - स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली।

2003 - ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का भारत दौरा प्रारम्भ। 

2003 - अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने पाकिस्तान को भारत के साथ शांति वार्ता करने को कहा। 

2003 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने लोकतंत्र की बहाली के लिए अपनी कटिबद्धता घोषित की।

2004 - उक्रेन ने फ़्रांस को 3-1 से पराजित कर 39.5 अंक के साथ ओलंपियाड का स्वर्ण जीता।

2008 - स्टेट बैंक आफ बीकानेर एवं जयपुर ने फिक्स डिपोजिट की व्याज़ दरों में एक प्रतिशत की कमी की।

2008 - गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में कम से कम 18 धमाके हुए जिनमें 81 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गई और 400 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

2013 -  तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत हुई।

2016 - कनाडा और अमेरिका के बाद विपक्ष ने बेल्जियम से मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।

2019 - अफ्रीकी देश कैमरून में भारी वर्षा और भूस्‍खलन से 42 लोगों की मृत्‍यु।

2019 - पाकिस्तान ने गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के अवसर पर एक स्मारक सिक्का जारी किया जिसकी कीमत पाकिस्तानी करेंसी में 50₹ है।

2020 - तुर्की और यूनान के तट के बीच आए शक्तिशाली भूकंप में तुर्की में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 709 लोग घायल हो गए।

2020 - भारतीय वायुसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लड़ाकू विमान से दागे जा सकने वाले प्रारूप का सफल परीक्षण किया । इसे एक सुखोई एमकेआई-30 विमान से बंगाल की खाड़ी में दागा गया।

2020 - भारतीय नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में INS कोरा से एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 


*30 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1853 - प्रमथनाथ मित्र - भारत की क्रांतिकारी संस्था 'अनुशीलन समिति' के प्रारम्भिक संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

1887- सुकुमार राय, बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार।

1909- होमी जहाँगीर भाभा, प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक।

1922 - भाई महावीर - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

1932- बरुन डे, प्रसिद्ध इतिहासकार ।

1949- प्रमोद महाजन, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ ।

1952 - दिलीप ताहिल - हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।

1990 - राही सरनोबत - भारत की महिला पिस्टल निशानेबाज़ ।


*30 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1883 - स्वामी दयानंद सरस्वती - महान् चिंतक तथा समाज सुधारक।

1910 - अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस संस्था के संस्थापक हेनरी डुनेन्ट का निधन हुआ।

1974 - बेगम अख़्तर - भारत की प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका थीं,

1984 - ख़्वाजा खुर्शीद अनवर - प्रसिद्ध संगीतकार थे।

1990 - विनोद मेहरा - भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।

1990 - राजाराम वांकुडरे शांताराम - एक कुशल निर्देशक, फ़िल्मकार, बेहतरीन अभिनेता थे। 

2011 - अरविंद मफतलाल भारत के प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी थे। 

2014 - रॉबिन शॉ, प्रसिद्ध साहित्यकार।

2020 - वरिष्ट राजनीतिज्ञ और तुर्की के पूर्व प्रधानमंत्री मेसुत यिलमाज़ (Mesut Yilmaz) का निधन हो गया।

2020 - बंजारा समुदाय के आध्यात्मिक गुरु श्री संत राम रावजी महाराज का निधन ( लगभग रात 11 बजे ) हुआ।


*30 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 गुरू श्री हरिराय जी ज्योति ज्योत (प्राचीनमतानुसार )।

🔅 गुरु श्री हरकिशन जी गुरयाई (प्राचीनमतानुसार ) ।

🔅 वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा  जयन्ती।

🔅 स्वामी दयानंद सरस्वती पुण्यदिवस।

🔅 विश्व मितव्ययता (बचत) दिवस ।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*


🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻


   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad