बैगा पारम्परिक सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा महोत्सव सरईपतेरा में आयोजित विधायक देवव्रत सिंह जी के मुख्यातिथि में संपन्न ।
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट ।
साल्हेवारा- जिला प्रशासन के निर्देशानूसार आदिम जाति कल्याण विभाग राजनांदगांव के मार्गदर्शन में छुईखदान जनपद पंचायत के अंतिम ग्राम पंचायत सरईपतेरा में बैगा पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि खैरा गढ़ विधायक देवव्रत सिंह जी आदिवासी बैगा जन जाति के अराध्य देवी की तैल चित्र का पूजा अराधना कर कार्यक्रम की शूरुवात किया गया ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के पहले स्वागत सम्मान सभी अतिथियों का फूलमाला के साथ किया गया छत्तीसगढ़ महतारी के राज्यगीत अरपा पैरी के धार की प्रस्तुती दी गई जिसमें सभी अधिकारी कर्मचारी ग्रामवासीयों ने अपने स्थान पर खड़े होकर राज्यगीत का सम्मान किये ।
आदिवासी अपने पारम्परिक वेष भूषा पहनकर कर बैगा गीत का कार्यक्रम प्रस्तुति किये ।
विधायक महोदय ने अपने उद्धबोधन में कहा की राज्य स्थापना के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानूसार जिला प्रशासन ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी ग्रामों में यह आयोजन करने कहा गया था ।जिसे सुदूर वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा के सरई पतेरा को चूना गया ।
इस अवसर पर विधायक महोदय को ग्राम पंचायत सरईपतेरा के ओम साहू एवं ग्राम वासियों ने ठाड़ पानी वाटर फाल झरना को पर्यटन क्षेत्र घोषित करवाने विधायक महोदय से मांग किये ।विधायक महोदय ने शासन स्तर पर जानकारी भेजने की बात कही है ।
ठाड़पानी में अगला कार्यक्रम कलेक्टर महोदय के साथ आने की बात कही है ।बहुत सारे आवेदन मिले विधायक महोदय को जिसमें आठ लाख कि सामुदायिक भवन ,की स्वीकृति होना बताये ।
विधायक महोदय अपने उद्धबोधन पश्चात आदिवासियों बच्चों को गरम कपड़े वितरण किये एवं क्रिकेट सामाग्री क्रिकेट प्रेमियों को दिये ।
तत्पश्चात राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शिरकत करने रायपुर रवाना हो गये ।विधायक महोदय के साथ आयोजन में समिल्लित रहे विधायक प्रतिनिधि कमलेश जंघेल , चन्द्रभूषण यदु , लक्ष्मण विश्वकर्मा , तौहीद खान ,ओमकेश पांड़े शेर सिंह मेरावी ,सरपंच महोदया सरईपतेरा बुंदी बाई ,जनपद सदस्य ललिता मंगला सिंह राजेश धुर्वे ,ओम लाल ,धूरसिंग जी संबधित आदिम जाति विभाग जिला के अधिकारी कर्मचारीयों की उपस्थिति रही ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.